Advertisment

13th June 2026

BREAKING NEWS

मोटरयान अधिनियम के तहत ₹5,000 का चालान, मॉडिफाइड सायलेंसर जप्त

बेहतर स्वास्थ्य और उच्च शिक्षा के लिए सीधी ट्रेन कनेक्टिविटी बेहद जरूरी- हफीज मेमन

आँख से दूर न हो दिल से उतर जाएगा.... वक़्त का क्या हैं गुजरता है, गुजर जाएगा....

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की मौजूदगी में डीएमएफ बैठक सम्पन्न, स्वास्थ्य, शिक्षा और पेयजल को मिली बड़ी सौगात

विकास पथ पर नगर पंचायत झगड़ाखंड, ₹20 लाख की लागत से नाली निर्माण कार्य शुरू

पतंजलि योग समिति ने शुरू किया पानी-दाना अभियान : प्यासे पंछियों के लिए मदद का हाथ—समिति का अनूठा अभियान शुरू

Praveen Nishee Tue, Apr 28, 2026

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। गर्मी के बढ़ते प्रकोप के बीच जहां इंसान ही नहीं बल्कि पशु-पक्षी भी पानी के लिए तरसते नजर आ रहे हैं, वहीं पतंजलि योग समिति के सदस्यों ने एक सराहनीय पहल करते हुए परिंदों के लिए पानी और दाने की व्यवस्था शुरू की है। इस अभियान को “हम पंछियों के लिए बने सहारा” नाम दिया गया है।

योग प्रशिक्षक सतीश उपाध्याय बताया  की  समिति के सदस्यों के द्वारा नगर के विभिन्न स्थानों पर मिट्टी के सकोरे (बर्तन) रखकर उनमें पानी भरना शुरू किया है, साथ ही पक्षियों के लिए दाने की भी व्यवस्था की जा रही है। इस पहल का उद्देश्य भीषण गर्मी में प्यासे और भूखे पक्षियों को राहत पहुंचाना है।

समिति के सदस्यों ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि वे अपने घरों की छत, आंगन या आसपास के पेड़ों पर एक सकोरा पानी और थोड़ा सा दाना जरूर रखें, ताकि पक्षियों को जीवनदान मिल सके। उनका कहना है कि यह एक छोटा सा प्रयास है, लेकिन इससे अनगिनत परिंदों की जान बचाई जा सकती है।

इस अवसर पर समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि प्रकृति और जीव-जंतुओं के प्रति संवेदनशीलता दिखाना हम सभी का कर्तव्य है। यदि हर व्यक्ति अपने स्तर पर यह छोटी-सी पहल करे, तो गर्मी के इस मौसम में पक्षियों को बड़ी राहत मिल सकती है।

नगरवासियों ने भी इस अभियान की सराहना करते हुए इसे प्रेरणादायक कदम बताया और अधिक से अधिक लोगों को इससे जुड़ने का आह्वान किया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें