Advertisment

20th June 2026

BREAKING NEWS

कुछ देर की ख़ामोशी है,फिर शोर आएगा.... तुम्हारा सिर्फ वक़्त आया है, हमारा दौर आएगा....

कलेक्टर हुईं सख्त निर्देश, सुपरवाइजरों को दिया अल्टीमेटम - घर-घर जाकर करें ई-केवाईसी और हितग्राहियों का सत्यापन

जिला शिक्षा अधिकारी से प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ की सौजन्य भेंट, शिक्षा की गुणवत्ता पर हुई चर्चा

मनेन्द्रगढ़ के मधुर अग्रवाल ने सीए परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया नगर का गौरव

98 से गणना कर पुरानी पेंशन लागू करने की मांग, प्रदेशभर में शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन

एकल अभियान : शिक्षक दिवस पर सेवाव्रतियों का सम्मान

Praveen Nishee Sat, Sep 6, 2025

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। एकल अभियान अंचल मनेंद्रगढ़ की समीक्षा बैठक एवं शिक्षक दिवस का आयोजन एवं सम्मान कार्यक्रम दिनांक 5 सितंबर 2025 को संपन्न हुआ। समितियों द्वारा गत मास के कार्यों की समीक्षा एवं आगमी होने वाले कार्यक्रम योजना पर चर्चा किया गया । एकल अभियान पंच मुखी शिक्षा को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में विद्यालय का संचालन कर रही है , जिससे बच्चों का सर्वागिण विकास हो जिसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, संस्कार,जागरण, स्वालंबन शामिल है एकल अभियान दूरस्थ वनांचन क्षेत्र के बच्चों के समग्र विकास के लिए कार्य कर रही है, अंचल में 300 विद्यालय संचालित है, विद्यालय में समय समय पर खेलकूद, सत्संग, वृक्षारोपण, स्वच्छता की जानकारी दी जाती है। शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में समस्त सेवाव्रती कार्यकर्ताओं का तिलक लगाकर, एवं उपहार देकर समिति द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान अंचल महिला समिति अध्यक्ष- श्रीमती कृष्णा निशी, अंचल कोषाध्यक्ष- श्रीमती सीमा सिंह, महिला समिति उपाध्यक्ष एवं एसपीएम-श्रीमती जया कर , एस एस पीएम-श्रीमती अंबिका जायसवाल , संस्कार शिक्षा समिति कोषाध्यक्ष- श्रीमती चम्पा गौरी शाह, संस्कार शिक्षा अध्यक्ष- श्रीमती विमला यादव , आर डी दीवान , अंचल ग्राम विकास प्रभारी पुष्कर लाल तिवारी, श्रीमती प्रवीण सिंह, राजेश साहू अंचल अभियान प्रमुख, नवनीत कुशवाहा एवं एकल तथा संस्कार शिक्षा के समस्त कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

स्वास्थ्य शिविर लगाने का निर्णय राज्य निर्माण के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर एकल अभियान द्वारा इसी माह ग्राम पाराडोल में वृहद स्वास्थ्य शिविर लगाने का निर्णय समिति द्वारा लिया गया है, जिसमें आयुर्वेद, एलोपैथी चिकित्सकों द्वारा जांच उपचार के साथ ,नेत्र परीक्षण भी किया जाएगा ।।

विज्ञापन

जरूरी खबरें