Advertisment

14th June 2026

BREAKING NEWS

मोटरयान अधिनियम के तहत ₹5,000 का चालान, मॉडिफाइड सायलेंसर जप्त

बेहतर स्वास्थ्य और उच्च शिक्षा के लिए सीधी ट्रेन कनेक्टिविटी बेहद जरूरी- हफीज मेमन

आँख से दूर न हो दिल से उतर जाएगा.... वक़्त का क्या हैं गुजरता है, गुजर जाएगा....

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की मौजूदगी में डीएमएफ बैठक सम्पन्न, स्वास्थ्य, शिक्षा और पेयजल को मिली बड़ी सौगात

विकास पथ पर नगर पंचायत झगड़ाखंड, ₹20 लाख की लागत से नाली निर्माण कार्य शुरू

जागृति महिला समिति द्वारा : नार्थ झगराखांड़ में एक नव दंपत्ति को गृह उपयोगी सामग्री प्रदान की गयी

Praveen Nishee Mon, Mar 16, 2026

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। श्रद्धा महिला मंडल, एसईसीएल बिलासपुर की अध्यक्ष श्रीमती शशि दुहन के प्रेरणास्पद मार्गदर्शन तथा समस्त उपाध्यक्षाओं के सान्निध्य से अभिप्रेरित होकर हसदेव क्षेत्र की जागृति महिला समिति की अध्यक्षा डॉ. बिश्नोई के संरक्षण एवम् मार्गदर्शन में दिनांक 15 मार्च 2026 को नार्थ झगराखांड़ में सामाजिक सेवा उपक्रम के अंतर्गत अपने नैतिक दायित्व का निर्वहन करते हुए एक गरीब परिवार के नव दंपत्ति को गृह उपयोगी सामग्री भेंट कर उनके सफल वैवाहिक जीवन के लिए मंगल कामनाएं की गयीं। जागृति महिला समिति की अध्यक्षा डॉ. श्रीमती सरोज बाला बिश्नोई के कुशल नेतृत्व में संपन्न इस कार्यक्रम में नव दंपत्ति को उपहार स्वरुप साड़ियां , सोहाग पोटली सहित कुल सत्रह हजार के गृह उपयोगी सामग्री भेंट की गयी। यह समस्त सामग्री उनके गृहस्थ जीवन की आवश्यकताओं को दृष्टिगत रखते हुए सुविचारित रूप से प्रदान की गई।

इस अवसर पर जागृति महिला समिति की अध्यक्षता ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए जागरूकता उद्बोधन दिया। उन्होंने कहा कि समाज के वंचित, निराश्रित एवं जरूरतमंद वर्ग की सहायता करना प्रत्येक संस्था का परम कर्तव्य है। उन्होंने सामाजिक उत्तरदायित्व, नारी-सशक्तिकरण एवं सामुदायिक सहयोग की भावना को आत्मसात करने का आह्वान करते हुए कहा कि ऐसे लोक हितकारी प्रयास समाज में सद्भाव, करुणा एवं आत्मीयता के मूल्यों को सुदृढ़ एवं स्थायी बनाते हैं।

कार्यक्रम सौहार्द, संवेदनशीलता एवं आत्मीय सहभागिता के वातावरण में संपन्न हुआ। समिति की सदस्याओं के सक्रिय सहयोग, समर्पण एवं संगठित प्रयासों से यह पुनीत सेवा-उद्यम सफलतापूर्वक पूर्ण हुआ। अंततः समिति द्वारा भविष्य में भी समाजोपयोगी एवं जन कल्याणपरक गतिविधियों को निरंतर गति प्रदान करने का दृढ़ संकल्प व्यक्त किया गया।

इस कार्यक्रम में समिति अध्यक्ष डॉ. श्रीमती सरोज बाला बिश्नोई, समिति सचिव रूना मित्रा, सामाजिक कल्याण सचिव तृप्ति पाण्डेय, कोषाध्यक्ष माला तिवारी, सुष्मिता मिश्रा, ऋचा जिंदल, स्नेह नामदेव, सुमन झाकड़ एवम् चन्दा नामदेव ने अपनी गरिमामयी सहभागिता प्रदान की।

विज्ञापन

जरूरी खबरें