Advertisment

14th June 2026

BREAKING NEWS

मोटरयान अधिनियम के तहत ₹5,000 का चालान, मॉडिफाइड सायलेंसर जप्त

बेहतर स्वास्थ्य और उच्च शिक्षा के लिए सीधी ट्रेन कनेक्टिविटी बेहद जरूरी- हफीज मेमन

आँख से दूर न हो दिल से उतर जाएगा.... वक़्त का क्या हैं गुजरता है, गुजर जाएगा....

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की मौजूदगी में डीएमएफ बैठक सम्पन्न, स्वास्थ्य, शिक्षा और पेयजल को मिली बड़ी सौगात

विकास पथ पर नगर पंचायत झगड़ाखंड, ₹20 लाख की लागत से नाली निर्माण कार्य शुरू

मैनपुर में रसोई गैस किल्लत को लेकर कांग्रेस द्वारा शवयात्रा : नाले की गैस से चाय बनाने की कोशिश लगी भारी भीड़, महंगाई पर भाजपा सरकार को घेरा

Praveen Nishee Mon, Mar 16, 2026

मैनपुर। गरियाबंद। जिले की तहसील मुख्यालय मैनपुर नगर में आज सोमवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मैनपुर द्वारा रसोई गैस की कीमतों में बढ़ोतरी एवं गैस की किल्लत को लेकर अनोखा प्रदर्शन किया गया सबसे पहले कांग्रेसियों ने गैस सिलेंडर का यात्रा निकाली रैली में भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया गया यहां रैली नगर के प्रमुख मार्गों का भ्रमण करते हुए बस स्टैंड पहुंची और वापस पंचायत कार्यालय के सामने नाली में चाय बनाने का प्रदर्शन किया इस अनोखे प्रदर्शन को देखने भारी भीड़ लगी रही और लोगों ने जमकर आनंद लिया कांग्रेस के इस अनोखे प्रदर्शन का पूरे नगर व क्षेत्र में जमकर चर्चा हो रही है और लोग अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं तो सोशल मीडिया में भी जमकर नाली में चाय बनाने का वीडियो वायरल हो रहा है,

मैनपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़क किनारे नाले की गैस से चाय बनाने की कोशिश कर भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध जताया, हालांकि यह प्रयास सफल नहीं हो सका, लेकिन इस प्रतीकात्मक प्रदर्शन ने राहगीरों और स्थानीय लोगों का ध्यान खींच लिया।

दरअसल, हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जुड़ा नाले की गैस से चाय बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था इसी मुद्दे को लेकर कांग्रेस नेताओं ने शहर में यह प्रदर्शन किया और भाजपा सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए।

यह प्रदर्शन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मैनपुर अध्यक्ष रामकृष्ण ध्रुव के नेतृत्व में किया गया ,कांग्रेस कार्यकर्ता चाय बनाने के बर्तन और कुल्हड़ लेकर नाले के पास पहुंचे और चूल्हा जलाकर चाय बनाने का प्रयास किया इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की।

प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं जिला पंचायत सदस्य संजय नेताम ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नाले की गैस से चाय बनाने जैसी बातें करते हैं, लेकिन इससे आम जनता की समस्याओं का समाधान नहीं होता। उन्होंने कहा कि आज घरेलू गैस सिलेंडर की किल्लत बढ़ रही है और लोग इससे परेशान हैं, जबकि सरकार इस मुद्दे पर गंभीरता से ध्यान नहीं दे रही।

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रामकृष्ण ध्रुव ने आरोप लगाया कि महंगाई लगातार बढ़ रही है और गैस सिलेंडर आम लोगों की पहुंच से दूर होता जा रहा है। उनका कहना था कि इन समस्याओं के बावजूद भाजपा सरकार जनता का ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है,उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शन सरकार को आम जनता की परेशानियों की याद दिलाने के लिए किया गया है।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रतीकात्मक रूप से चाय बनाकर लोगों को पिलाने की भी कोशिश की सड़क किनारे हुए इस अनोखे प्रदर्शन को देखने के लिए आसपास के लोगों की भीड़ भी जुट गई और यह पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना रहा

इस दौरान प्रमुख रूप से जिला पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष संजय नेताम, ब्लाक कांग्रेस मैनपुर अध्यक्ष रामकृष्ण ध्रुव, महिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रियंका कपिल, युवा कांग्रेस अध्यक्ष सोहन नागेश,महामंत्री गेन्दू यादव, शाहिद मेमन, सावंत शर्मा,जाकीर रजा,पूरन मेश्राम,नजीब बेग,पदूलोचन यादव, इमरान खान,दुलेन्द्र नेगी, मुकेश कपिल,दयाराम यादव,रोशन राठौर, डोमार साहू,गुंजेश कपिल,उपासिन नागेश,दादू, राकेश ध्रुव,तरूण कपिल,हबीब मेमन, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मोजूद थे

विज्ञापन

जरूरी खबरें