Advertisment

27th June 2026

BREAKING NEWS

सियासत हो या फिर शतरंज, दोनों का नियम ये है.... बली प्यादों की चढ़ती है, वजीरों को बचाने में....

तेलनदी से ढोर्रा बांध जोड़ो अभियान चलाने की जरूरत है, हो सके तो क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों को सत्याग्रह आंदोलन करना चाहिए

जांच से खुल सकते हैं बड़े राज" "करोड़ों की स्वास्थ्य योजनाओं पर सवाल: दवा वितरण या दवा विनाश?"

नारी राग-रंग महोत्सव 2026 का भव्य शुभारंभ

प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह विफल- स्वप्निल सिन्हा

: पनिका समाज के सैकड़ो लोग कलेक्ट्रेट पहुँच कर प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा, पनिका समाज को अनुसूचित जनजाति में पहले की तरह शामिल करने की मांग की

Admin Sun, Dec 8, 2024

मनेंद्रगढ़ ।एमसीबी। जिला मुख्यालय में पानिका समाज के सैकड़ो लोग कलेक्ट्रेट पहुँच कर प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा और अपने ज्ञापन में मांग की हमे अनुसूचित जनजाति में पहले की तरह शामिल किया जाए । वही कहा गया की 8 दिसम्बर 1971 को पनिका समाज को अविभाजित मध्यप्रदेश में आरक्षण में था उसे हटा दिया गया बिना किसी प्रकार का अल्टीमेटम दिये उसी को हम हर साल 8 दिसम्बर को काला दिवस मनाते है जब तक हमारे समाज को सरकार जब तक आदिवासी में घोषणा नही करेगी तब तक हम लोग काला दिवस मानते रहेगे और इसी तरह से हम लोग आ कर ज्ञापन सौपेंगे । क्योकि हमारे समाज के लिए अगर कोई कठोर कदम उठाना पड़ेगा तो उठाएंगे और अपने पनिका समाज को हम शामिल जरूर करवा के ही मानेंगे क्योकि हमारे आने वाले बच्चो के भविष्य का क्या होगा अगर आज हम ये लड़ाई लड़ रहे है तो अपने पनिका समाज के लिए लड़ रहे है जो आदिवासी समाज से काफी मिलता जुलता है और हम चाहते है की सरकार हमारी मांगे पूरी करे जिससे हमारे बच्चों का भविष्य सुधर सके ।

विज्ञापन

जरूरी खबरें