Advertisment

19th June 2026

BREAKING NEWS

मनेन्द्रगढ़ के मधुर अग्रवाल ने सीए परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया नगर का गौरव

98 से गणना कर पुरानी पेंशन लागू करने की मांग, प्रदेशभर में शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन

सघन कुष्ठ खोज अभियान 15 जून से 15 जुलाई तक, घर-घर जाकर होगी पहचान

जिला स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन, श्रीमती रेणुका सिंह मुख्य अतिथि के रूप शामिल होगी

पुरानी पेंशन का लाभ दिलाने की मांग, विधायक के समक्ष रखी गई समस्याएं

National Talent Hunt Program : कांग्रेस की गांधीवादी विचारधारा और संगठन के मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करूंगी- पूनम सिंह

Praveen Nishee Sat, Nov 8, 2025

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा शुरू किए गए “कांग्रेस की आवाज़ – National Talent Hunt Program” के अंतर्गत गठित प्रदेश समिति एवं सरगुजा ज़ोन टीम में मनेंद्रगढ़ की सक्रिय युवा कांग्रेसी नेत्री पूनम सिंह को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी प्रदान की गई है। यह कार्यक्रम युवाओं में राजनीतिक जागरूकता, संवाद कौशल और संगठनात्मक नेतृत्व क्षमता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रारंभ किया गया है।

इस अवसर पर पूनम सिंह ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ नेता भूपेश बघेल, तथा संगठन के मार्गदर्शक पूर्व उप मुख्यमंत्री टी.एस. बाबा के प्रति गहरी कृतज्ञता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि यह जिम्मेदारी मेरे लिए गर्व का विषय है और मैं कांग्रेस की गांधीवादी विचारधारा और संगठन के मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करूंगी।

कांग्रेस नेत्री पूनम सिंह ने बताया कि “कांग्रेस की आवाज़” कार्यक्रम के माध्यम से कांग्रेस पार्टी युवाओं को प्रवक्ता, मीडिया प्रतिनिधि और विचारशील नेतृत्व के रूप में उभरने का अवसर प्रदान कर रही है। इस कार्यक्रम का शुभारंभ 7 नवंबर से किया गया है, जबकि आवेदन की अंतिम तिथि 20 नवंबर रखी गई है। 21 से 25 नवंबर के बीच आवेदनों की स्क्रीनिंग तथा 25 से 30 नवंबर तक रीजनल फिजिकल इंटरव्यू आयोजित होंगे। अंतिम चरण में 1 से 5 दिसंबर के बीच पैनल डिस्कशन एवं फाइनल इंटरव्यू होंगे।

पूनम सिंह ने कहा कि यह कार्यक्रम नए जोश, नई आवाज़ और नई पहचान का प्रतीक है, और उन्होंने कांग्रेस विचारधारा में विश्वास रखने वाले सभी युवाओं, कार्यकर्ताओं तथा समर्थकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस कार्यक्रम से जुड़ें और अपनी प्रतिभा को सामने लाएं।

मनेंद्रगढ़ कांग्रेस परिवार एवं कार्यकर्ताओं ने पूनम सिंह को इस नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं व्यक्त कीं हैं।

....................................….....

विज्ञापन

जरूरी खबरें