Advertisment

21st June 2026

BREAKING NEWS

811 अभ्यर्थी होंगे शामिल, बाहर से आने वाले परीक्षार्थियों के लिए विशेष आवास व्यवस्था, कंट्रोल रूम भी सक्रिय

कुछ देर की ख़ामोशी है,फिर शोर आएगा.... तुम्हारा सिर्फ वक़्त आया है, हमारा दौर आएगा....

कलेक्टर हुईं सख्त निर्देश, सुपरवाइजरों को दिया अल्टीमेटम - घर-घर जाकर करें ई-केवाईसी और हितग्राहियों का सत्यापन

जिला शिक्षा अधिकारी से प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ की सौजन्य भेंट, शिक्षा की गुणवत्ता पर हुई चर्चा

मनेन्द्रगढ़ के मधुर अग्रवाल ने सीए परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया नगर का गौरव

: मिलने आए तो बुके नहीं, बुक लेकर आएं : रेणुका सिंह

Admin Wed, Jan 3, 2024

मनेन्द्रगढ़।एमसीबी गुलदस्ते मत दीजिए, कुछ देर में मुरझा जाते हैं। स्वागत में कुछ देना ही है तो ऐसी किताबें दीजिए, जो बच्चे पढ़ सकें। छात्रहित में हों। यह अपील सोशल मीडिया के माध्यम से विधायक रेणुका सिंह की है। विनम्र अपील लिखते हुए विधायक रेणुका सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकांउट में इस अपील की वजह भी बताई है। यह अपील इसलिए भी प्रासंगिक है, क्योंकि प्रदेश के मुखिया विष्णुदेव साय व अन्य मंत्रियों ने कई बार गुलदस्तों की जगह सिर्फ एक फूल देकर स्वागत करने की अपील की और इस अपील का असर धीरे धीरे हो भी रहा है। स्वागत और मुलाकात में बुके देने की बजाय बुक देने की अपील का मकसद बताते हुए भरतपुर सोनहत विधानसभा क्षेत्र की विधायक व पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री रेणुका सिंह कहती है कि, जब भी लोग मिलने के लिए आते है, तो साथ में बुके (फूलों का गुलदस्ता) लेकर आते हैं। लेकिन, उनके जाने के कुछ देर बाद ही ये मुरझा जाते है। इसलिए मिलने के लिए आने वाले सभी लोगों से मेरा यह आग्रह है कि आप मुझसे अब जब भी मिलने आएं तो कृपया फूल या बुके लेकर न आएं। उसकी जगह विद्यार्थियों के लिए उपयोगी किताबें या स्टेशनरी (कॉपी-कलम आदि) दें तो ज्यादा अच्छा होगा। *आइए, हम साथ मिलकर ज्ञान का प्रकाश फैलाएं* विधायक रेणुका सिंह का कहना है कि मेरा विधानसभा क्षेत्र भरतपुर सोनहत क्षेत्रफल के लिहाज से प्रदेश का सबसे बड़ा विधानसभा क्षेत्र है। यहां शिक्षा का स्तर बढाने की जरूरत है। जो बच्चे किताब कॉपी या संसाधनों की कमी की वजह से पढाई नहीं कर पाते हैं उनके लिए यह सहयोग है जो आपको हमको और हम सबको करना चाहिए ताकि किसी की पढाई संसाधन के अभाव में अधूरी न रह जाए। रेणुका सिंह ने इसे सफल बनाने के लिए आम जनमानस से अपील की है। उन्होंने कहा है कि, आइए, हम साथ मिलकर ज्ञान का प्रकाश फैलाएं।

विज्ञापन

जरूरी खबरें