Advertisment

19th June 2026

BREAKING NEWS

मनेन्द्रगढ़ के मधुर अग्रवाल ने सीए परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया नगर का गौरव

98 से गणना कर पुरानी पेंशन लागू करने की मांग, प्रदेशभर में शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन

सघन कुष्ठ खोज अभियान 15 जून से 15 जुलाई तक, घर-घर जाकर होगी पहचान

जिला स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन, श्रीमती रेणुका सिंह मुख्य अतिथि के रूप शामिल होगी

पुरानी पेंशन का लाभ दिलाने की मांग, विधायक के समक्ष रखी गई समस्याएं

वर्ल्ड डायबिटीज डे : हार्ट और किडनी को दुरुस्त रखना है तो डायबिटीज नियंत्रित रखें-डा चंदेल

Praveen Nishee Fri, Nov 14, 2025

मनेद्रगढ़। वर्ल्ड डायबिटीज डे के उपलक्ष्य में, 20 वर्षों से उत्तम स्वास्थ्य के लिए योग की अलख जगाने वाली एमसीबी जिले की एकमात्र संस्था एमसी योग सेवा समिति जिला ईकाई ने डायबिटीज से बचाव एवं संतुलित आहार से संबंधित कार्यक्रम आयोजित किया । कार्यक्रम में प्रमुख वक्ता डॉ संदीप चंदेल, थे। कार्यक्रम में के डायबिटीज के संबंध में डॉ. चंदेल ने बतलाया कि -स्वस्थ जीवन के लिए योग एवं संतुलित आहार से डायबिटीज को नियंत्रित किया जा सकता है। कार्यक्रम में उपस्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के नेत्र रोग प्रभारी आर डी दीवान ने कहा कि - यदि आपको लंबे समय से डायबिटीज है तो यह जानना जरूरी है कि आपका हार्ट और किडनी की स्थिति कैसी है शुगर पेशेंट को समय-समय पर इनकी जांच कराते रहना चाहिए, एवं योग का सहारा लेना चाहिए। इस अवसर पर आयोजित "डायबिटीज सुरक्षा आख्यान "कार्यक्रम में पतंजलि योग समिति के जगदंबा अग्रवाल, बलवीर कौर ,पिंकी सलूजा ,चंदन केवट, अस्मिता, कविता मंगतानी ,भैरव केशरवानी, विवेक तिवारी, रामसेवक विश्वकर्मा ,रोशन जहां अर्चना सेजपाल ,रूपा पोद्दार, अर्चना सुभाष अग्रवाल, सतीश उपाध्याय, कैलाश दुबे नीलम दुबे ,दिवाकर आचार्य आदि उपस्थित थे ।कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन पतंजलि योग समिति के वरिष्ठ योग प्रशिक्षक सतीश उपाध्याय ने किया । कार्यक्रम के अंत में आयुर्वेद योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा विभाग की पत्रिकाओं का वितरण किया गया।

…..............................................

विज्ञापन

जरूरी खबरें