Advertisment

18th June 2026

BREAKING NEWS

मनेन्द्रगढ़ के मधुर अग्रवाल ने सीए परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया नगर का गौरव

98 से गणना कर पुरानी पेंशन लागू करने की मांग, प्रदेशभर में शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन

सघन कुष्ठ खोज अभियान 15 जून से 15 जुलाई तक, घर-घर जाकर होगी पहचान

जिला स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन, श्रीमती रेणुका सिंह मुख्य अतिथि के रूप शामिल होगी

पुरानी पेंशन का लाभ दिलाने की मांग, विधायक के समक्ष रखी गई समस्याएं

ढाई अक्षर नामक राष्ट्रीय स्तर के पत्र लेखन अभियान के : राष्ट्रीय स्तर के पत्र लेखन प्रतियोगिता में मनेद्रगढ़ सर्कल से, रेनू दुआ प्रथम अनन्या द्वितीय

Praveen Nishee Thu, Nov 27, 2025

मनेद्रगढ़। एमसीबी ।भारतीय डाक सेवा विभाग के द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तर के पत्र लेखन प्रतियोगिता में विजय इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल की चार छात्राओं का , डाक तार विभाग सर्कल मनेद्रगढ़ के अंतर्गत चयन हुआ है जिन्हें उप संभागीय निरीक्षक डाकघर नारायण नायक , साहित्यकार सतीश उपाध्याय, विद्यालय मैनेजमेंट कमेटी प्रमुख संजय सेंगर, एवं विशिष्ट समाजसेवी व्यक्तियों की उपस्थिति में सम्मानित किया जाएगा। स्कूली बच्चों में रचनात्मक मौलिकता और आत्म अभिव्यक्ति को प्रोत्साहित करने के लिए आयोजित इस पत्र लेखन प्रतियोगिता में रेनू दुआ कक्षा नवमी प्रथम, अनन्या पाठक कक्षा आठवी द्वितीय ,एवं तृतीय हर्षितिका राज, कक्षा सातवीं ,तथा अंजेनया गुप्ता कक्षा ग्यारहवीं

रहीं। कार्यक्रम में उप संभागीय निरीक्षक डाकघर नारायण नायक के अतिरिक्त डाक अधिदर्शक गुण सागर साहू , रितिक यादव एवं अन्य डाकघर के कर्मचारी उपस्थित रहेंगे। संभागीय डाक निरीक्षक नायक ने बताया कि ढाई अक्षर नामक राष्ट्रीय स्तर के पत्र लेखन अभियान के माध्यम से लोग अपनी विचारधारा भावनाओं एवं अपनी अभिव्यक्ति को प्रभावशाली तरीके से व्यक्त कर सकते हैं। यह अभियान राष्ट्रीय स्तर पर संचालित है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें