Advertisment

26th June 2026

BREAKING NEWS

तेलनदी से ढोर्रा बांध जोड़ो अभियान चलाने की जरूरत है, हो सके तो क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों को सत्याग्रह आंदोलन करना चाहिए

जांच से खुल सकते हैं बड़े राज" "करोड़ों की स्वास्थ्य योजनाओं पर सवाल: दवा वितरण या दवा विनाश?"

नारी राग-रंग महोत्सव 2026 का भव्य शुभारंभ

प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह विफल- स्वप्निल सिन्हा

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव

: पर्यावरण संकट के इस दौर में युवा पीढ़ी को आगे आना होगा तभी हमारी धरती मां की रक्षा होगी- परमानंद

Admin Tue, Jul 30, 2024

जनकपुर।एमसीबी।  पर्यावरण संतुलन बिगड़ने से पृथ्वी का तापमान निरंतर बढ़ रहा है यदि पर्यावरण संरक्षण के लिए निरंतर और तीव्र गति से कार्य नहीं किया गया तो आनेवाला समय बहुत कठिन होगा शासकीय नवीन महाविद्यालय जनकपुर में एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के अन्तर्गत राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य अतुल कुमार वर्मा ने उद्बोधन देते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण हेतु देश के प्रधानमंत्री ने सबसे अपील करते हुए एक पेड़ मां के नाम से की गयी बात कही और कहा कि महाविद्यालय के समस्त छात्र एवं छात्राओं के साथ स्टाफ के सदस्यों के कम से कम एक वृक्ष को लगाएं और उसके संरक्षण का विशेष ध्यान दें,इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी एवं भूगोल विभाग के विभागाध्यक्ष परमानंद ने कहा कि पर्यावरण संकट के इस दौर में युवा पीढ़ी को आगे आना होगा तभी हमारी धरती मां की रक्षा होगी,इस अवसर पर अंग्रेजी के सहायक प्राध्यापक हेमंत बंजारे, महावीर पैकरा,बी एल सोनवानी, स्वयंसेवक ओम प्रताप सिंह, मनोज कुमार कुशवाह, शगुन यादव, रमेश कुमार यादव,रघुवीर बंसल उपस्थित रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें