Advertisment

26th June 2026

BREAKING NEWS

सियासत हो या फिर शतरंज, दोनों का नियम ये है.... बली प्यादों की चढ़ती है, वजीरों को बचाने में....

तेलनदी से ढोर्रा बांध जोड़ो अभियान चलाने की जरूरत है, हो सके तो क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों को सत्याग्रह आंदोलन करना चाहिए

जांच से खुल सकते हैं बड़े राज" "करोड़ों की स्वास्थ्य योजनाओं पर सवाल: दवा वितरण या दवा विनाश?"

नारी राग-रंग महोत्सव 2026 का भव्य शुभारंभ

प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह विफल- स्वप्निल सिन्हा

: बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए लोग हेलमेट का उपयोग अनिवार्य रूप से करे - विधायक रेणुका सिंह

Admin Wed, Dec 11, 2024

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। नगर पंचायत खोंगापानी के भूमिपूजन कार्यक्रम में पहुँची भरतपुर सोनहत की विधायक रेणुका सिंह ने कार्यक्रम के बाद सड़क पर खड़े होकर दुपहिया वाहन चालको को हेलमेट भेंट किया । लगातार बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को ध्यान में रखते हुए बिना हेलमेट पहने चालकों को उन्होंने हेलमेट भेंटकर सुरक्षित वाहन चलाने की बात कही । इस दौरान लोगो को गाड़ी के दस्तावेज होने पर ही हेलमेट दिए गए , खुद विधायक रेणुका सिंह भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल केशरवानी नगर पंचायत अध्यक्ष धीरेन्द्र विश्वकर्मा ने अपने हाथों से लोगो को हेलमेट पहनाया और हमेशा पहनकर चलने की अपील की । विधायक रेणुका सिंह ने सड़क सुरक्षा अभियान के तहत चालीस लोगो को हेलमेट का वितरण किया । ऐसा पहली बार देखने मे आया कि नगर पंचायत ने भूमिपूजन कार्यक्रम के साथ साथ लोगो को जागरूक करने सड़क सुरक्षा अभियान का आयोजन किया । विधायक रेणुका सिंह ने कहा कि बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए लोग हेलमेट का उपयोग अनिवार्य रूप से करे ।

विज्ञापन

जरूरी खबरें