Advertisment

13th June 2026

BREAKING NEWS

मोटरयान अधिनियम के तहत ₹5,000 का चालान, मॉडिफाइड सायलेंसर जप्त

बेहतर स्वास्थ्य और उच्च शिक्षा के लिए सीधी ट्रेन कनेक्टिविटी बेहद जरूरी- हफीज मेमन

आँख से दूर न हो दिल से उतर जाएगा.... वक़्त का क्या हैं गुजरता है, गुजर जाएगा....

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की मौजूदगी में डीएमएफ बैठक सम्पन्न, स्वास्थ्य, शिक्षा और पेयजल को मिली बड़ी सौगात

विकास पथ पर नगर पंचायत झगड़ाखंड, ₹20 लाख की लागत से नाली निर्माण कार्य शुरू

: मंदिर परिसर में 4 लाख की लागत से बने सांस्कृतिक शेड का लोकार्पण

Admin Tue, Apr 11, 2023

मनेन्द्रगढ़ ।हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर श्री सिद्ध हनुमान मंदिर गौटियापारा चनवारीडाँड़ में दो दिवसीय आयोजन किया गया। हनुमान जन्मोत्सव पर पहले दिन पूजा अर्चना के बाद भंडारे का आयोजन किया गया वही दूसरे दिन महाआरती और भजन संध्या का भी आयोजन हुआ। इस अवसर पर मंदिर परिसर में 4 लाख की लागत से बने सांस्कृतिक शेड का लोकार्पण क्षेत्र के विधायक गुलाब कमरो द्वारा किया गया। भजन संध्या में कोतमा से आये कलाकार बृजकिशोर गुप्ता एवं उनके साथियो द्वारा एक से बढ़कर एक भजनों और झांकी की प्रस्तुति दी गई जिसने लोगो को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस दौरान जनपद अध्यक्ष डाक्टर विनय शंकर सिंह, उपाध्यक्ष राजेश साहू, जटाशंकर धाम के बाबा शिवदास  , संतोष गुप्ता , मधुसूदन पोद्दार, मनोज कक्कड़, संजय सिंह, मनीष गोयल , नरोत्तम शर्मा , गौतम शर्मा, मीनू अग्रवाल , मुन्ना गुप्ता की उपस्तिथि रही। कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के सतीश गुप्ता, दिनेश यादव , बद्री प्रसाद बारी , भूपेंद्र भंडारकर, रमेश प्रसाद , विनोद, दीपांशु , अमन, शिव कुमार, तरुण, विकास, दीपक, सोमेश, सुमित , हरिओम, अमित का योगदान रहा।

विज्ञापन

जरूरी खबरें