Advertisment

14th June 2026

BREAKING NEWS

मोटरयान अधिनियम के तहत ₹5,000 का चालान, मॉडिफाइड सायलेंसर जप्त

बेहतर स्वास्थ्य और उच्च शिक्षा के लिए सीधी ट्रेन कनेक्टिविटी बेहद जरूरी- हफीज मेमन

आँख से दूर न हो दिल से उतर जाएगा.... वक़्त का क्या हैं गुजरता है, गुजर जाएगा....

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की मौजूदगी में डीएमएफ बैठक सम्पन्न, स्वास्थ्य, शिक्षा और पेयजल को मिली बड़ी सौगात

विकास पथ पर नगर पंचायत झगड़ाखंड, ₹20 लाख की लागत से नाली निर्माण कार्य शुरू

प्यासे न रहें कोई – स्वच्छ जल सबके लिए : विश्व-जल दिवस पर कपिलधारा कालोनी में प्याऊ का शुभारम्भ

Praveen Nishee Mon, Mar 23, 2026

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। विश्व जल दिवस के उपलक्ष्य में जागृति महिला समिति हसदेव क्षेत्र ने बिजुरी में प्याऊ का शुभारंभ किया। श्रद्धा महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती शशि दुहन के मार्गदर्शन में जागृति महिला समिति हसदेव क्षेत्र के द्वारा आज 22 मार्च 2026 को कपिलधारा कॉलोनी स्थित चिकित्सालय एवं स्कूल के सामने प्याऊ का शुभारंभ किया गया। इस प्याऊ का उद्घाटन डॉक्टर सरोज बाला विश्नोई के द्वारा फीता काटकर किया गया। समिति की अध्यक्षा ने बच्चों, पथिकों, नागरिकों एवम् अभिभावकों को ध्यान में रखते हुए यह पहल की। उन्होंने सभी को विश्व जल दिवस के महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि “जल है तो कल है”, हमें पानी बर्बाद नहीं करना चाहिए। उन्होंने पशुओं और पक्षियों के जल की भी व्यवस्था कराई। इस अवसर पर लोगों के बीच शिकंजी, जलजीरा, सत्तू-पानी, गुड़, चना, शुद्ध पेयजल, फल, छाछ तथा लस्सी वितरित किया गया। कार्यक्रम में जागृति महिला समिति की अध्यक्षा डॉ. सरोज बाला बिश्नोई, सचिव श्रीमती रूना मित्रा के साथ श्रीमती पूनम रानी, श्रीमती मोनी बरुआ, श्रीमती किरण केसर, श्रीमती तृप्ति पाण्डेय, श्रीमती माला तिवारी, श्रीमती स्नेह नामदेव, श्रीमती निर्मला लहरे, श्रीमती चेतना तिवाड़े, श्रीमती रंजना मिश्रा एवं श्रीमती चंदा नामदेव का सराहनीय योगदान रहा।

विज्ञापन

जरूरी खबरें