Advertisment

21st June 2026

BREAKING NEWS

वन भूमि डायवर्सन और टेंडर प्रक्रिया में तेजी लाने की मांग, प्रधानमंत्री को लिखा पत्र

811 अभ्यर्थी होंगे शामिल, बाहर से आने वाले परीक्षार्थियों के लिए विशेष आवास व्यवस्था, कंट्रोल रूम भी सक्रिय

कुछ देर की ख़ामोशी है,फिर शोर आएगा.... तुम्हारा सिर्फ वक़्त आया है, हमारा दौर आएगा....

कलेक्टर हुईं सख्त निर्देश, सुपरवाइजरों को दिया अल्टीमेटम - घर-घर जाकर करें ई-केवाईसी और हितग्राहियों का सत्यापन

जिला शिक्षा अधिकारी से प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ की सौजन्य भेंट, शिक्षा की गुणवत्ता पर हुई चर्चा

: राष्ट्रीय सेवा योजना पुरूष इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

Admin Wed, Jan 10, 2024

मनेन्द्रगढ़।एमसीबी। संत गहिरा गुरू विश्वविद्यालय सरगुजा अम्बिकापुर के कार्यक्रम समन्वयक डॉ. एस.एन. पाण्डेय एवं जिला संगठक  एम.सी.हिमधर के मार्गदर्शन में तथा प्राचार्य डॉ. सरोजबाला श्याग विश्नोई के संरक्षण में कार्यक्रम अधिकारी  रंजीतमणी सतनामी एवं सह-कार्यक्रम अधिकारी  सुशील कुमार छात्रे के संयोजन में राष्ट्रीय सेवा योजना पुरूष इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ ग्राम छिपछिपी में हुआ। शिविर के उदघाटन सत्र में ग्राम पंचायत छिपछिपी के सरपंच  राम सिंह नेताम मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों में  अमित चक्रवर्ती सेवानिवृत्त जी.एम. (एमको एलेकॉन), सुनील कुमार गुप्ता सहायक प्राध्यापक भौतिकशास्त्र, श्रीमती पायल सोनी अतिथि व्याख्याता भौतिकशास्त्र के रूप में उपस्थित रहें। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्य डॉ. श्रावणी चक्रवर्ती ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती, छत्तीसगढ़ महतारी एवं रासेयो के प्रेरणा पुरूष स्वामी विवेकानन्द जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। ‘नशामुक्ति एवं सुपोषण के लिए युवा’ थीम पर आयोजित शिविर के मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित श्री राम सिंह नेताम ने अपने उदबोधन में बताया कि वर्तमान समय में नशा प्रत्येक ग्राम की गंभीर समस्या है। नशामुक्ति और सुपोषण का लक्ष्य शिविर एवं ग्राम के लिए उपयुक्त है। आप सभी पूरे मनोयोग से शिविर के थीम को ग्राम के सभी सदस्यों तक पहँुचायें। शिविर के सफलतापूर्वक संचालन में ग्राम पंचायत का पूर्ण सहयोग रहेगा। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित श्री अमित चक्रवर्ती जो रोटरी क्लब बिलासपुर के पूर्व सदस्य एवं अध्यक्ष तथा विभिन्न सामाजिक कार्यक्रम से जुड़े हुए हैं उन्होनें अपने उदबोधन में रासेयो स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए समाज एवं राष्ट्रीय स्तर पर एन.एस.एस. के महत्व एवं प्रभाव को विभिन्न उदाहरणों के माध्यम से बताया। उन्होनें रासेयो के मूलमंत्र नॉट फॉर मी बट फॉर यू के मूलभाव को गहराई से बताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही प्रभारी प्राचार्य डॉ. चक्रवर्ती ने सभी स्वयंसेवकों को पूरे मनोयोग से शिविर के लक्ष्य को प्राप्त करने, ग्रामीण समुदाय को जागरूक करने और शिविर दायित्वों के निष्ठापूर्वक निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर उन्होनें स्वरचित प्रेरणादायी सुमधुर कविता प्रस्तुत की साथ ही शिविर के सफलतापूर्वक आयोजन की उन्होनें शुभकामनायें दी। तत्पश्चात कार्यक्रम अधिकारी श्री रंजीतमणी सतनामी ने शिविर की कार्ययोजना एवं स्वयंसेवकों को सौंपे गये विविध दायित्वों को अवगत् कराया। उन्होनें बताया कि प्रत्येक दिवस भोजन उपरान्त अपरान्ह 03ः00 बजे बौद्धिक सत्र का आयोजन होगा जिसमें अलग-अलग विषयों पर विद्वान वक्ताओं के व्याख्यान आयोजित किये जायेंगे। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी  रंजीतमणी के द्वारा किया गया। अंत में उन्होनें उपस्थित अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें