Advertisment

27th June 2026

BREAKING NEWS

सियासत हो या फिर शतरंज, दोनों का नियम ये है.... बली प्यादों की चढ़ती है, वजीरों को बचाने में....

तेलनदी से ढोर्रा बांध जोड़ो अभियान चलाने की जरूरत है, हो सके तो क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों को सत्याग्रह आंदोलन करना चाहिए

जांच से खुल सकते हैं बड़े राज" "करोड़ों की स्वास्थ्य योजनाओं पर सवाल: दवा वितरण या दवा विनाश?"

नारी राग-रंग महोत्सव 2026 का भव्य शुभारंभ

प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह विफल- स्वप्निल सिन्हा

: बाल दिवस पर यातायात नियमों की जानकारी नगर निरीक्षक के द्वारा दी गई, विभिन्न आयोजन के साथ भगवान बिरसा मुंडा के जन्म पर रंगोली प्रतियोगिता आयोजित किया गया

Admin Thu, Nov 14, 2024

मनेन्द्रगढ़।एमसीबी। शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शिक्षा विभाग मनेन्द्रगढ में बाल दिवस पर विभिन्न आयोजन किया गया। भारत के पारंपरिक खेल सांखली का आयोजन किया गया। मेंहदी और रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन विभिन्न कक्षाओं के मध्य कराया गया। धरती के भगवान बिरसा मुंडा के जन्म के अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता आयोजित किया गया। बाल दिवस के अवसर पर नगर निरीक्षक सुनील तिवारी एवं उप निरीक्षक अभिषेक पाण्डेय द्वारा विद्यालय में यातायात नियमों की जानकारी दी गई वाहनों को बिना लाइसेंस न चलाना, यातायात नियमों का पालन करने पैदल चलने पर जेब्रा क्रॉसिंग का उपयोग करने छात्राओं ने भी प्रश्न पूछे, नगर निरीक्षक द्वारा समाधान किया गया। छात्राओं द्वारा विभिन्न पकवानो का विशेष रूप से छत्तीसगढ़ के पारंपरिक व्यंजनो का स्टाल लगाए गए तथा लोकगीत का गायन और नृत्य किया गया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें