Advertisment

27th June 2026

BREAKING NEWS

सियासत हो या फिर शतरंज, दोनों का नियम ये है.... बली प्यादों की चढ़ती है, वजीरों को बचाने में....

तेलनदी से ढोर्रा बांध जोड़ो अभियान चलाने की जरूरत है, हो सके तो क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों को सत्याग्रह आंदोलन करना चाहिए

जांच से खुल सकते हैं बड़े राज" "करोड़ों की स्वास्थ्य योजनाओं पर सवाल: दवा वितरण या दवा विनाश?"

नारी राग-रंग महोत्सव 2026 का भव्य शुभारंभ

प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह विफल- स्वप्निल सिन्हा

: अंतर्राष्ट्रीय गीतकार डाॅ मुन्नालाल देवदास का जिला मानस संघ गरियाबंद ने किया सम्मान

Admin Tue, Nov 12, 2024

देवभोग।।गरियाबंद। संत भुवनेश्वरी शरण व्यास गुरुकुल विद्यालय , गौशाला एवं मम राजीव लोचन जिला मानस संघ गरियाबंद छत्तीसगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में चतुर्भुज आश्रम सिरकट्टी धाम में दीपावली मिलन एवं सम्मान समारोह संपन्न हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि महामंडलेश्वर संत गोवर्धन शरण व्यास ने आयोजन के उद्देश्य एवं धर्म जागरण पर सारगर्भित आशीर्वचन दिए । अतिथियों द्वारा छत्तीसगढ़ की कला संस्कृति को अपने गीत साहित्य और मानस के माध्यम से राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय पटल पर नयी पहचान दिलाने वाले राष्ट्रपति व राज्यपाल पुरस्कृत साहित्यकार एवं अंतर्राष्ट्रीय गीतकार डाॅ मुन्ना लाल देवदास को उनके राष्ट्रहित में उल्लेखनीय योगदान के लिए मम राजीव लोचन जिला मानस संघ गरियाबंद द्वारा प्रतीक चिन्ह, प्रशस्ति पत्र, शाल और श्रीफल से सम्मानित किया गया। डाॅ देवदास मम राजीव लोचन जिला मानस संघ के संस्थापक एवं संयोजक है। वे श्री तुलसी मानस प्रतिष्ठान छत्तीसगढ़ के प्रांतीय उपाध्यक्ष हैं। डाॅ देवदास ने इस गरिमामयी सम्मान के लिए सबके प्रति कृतज्ञता ज्ञापित की। प्रातः काल चतुर्भुज आश्रम के गौशाला में साधु संतों एवं गुरुकुल विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा यज्ञ हवन पूजन संपन्न किया गया । बाजा गाजा और राऊत नाचा के साथ गौ माताओं को सोहई बाँधकर खिचड़ी खिलाया गया। फिर मानस मंच में प्रदेश साहू समाज उपाध्यक्ष एवं गुरुकुल विद्यालय व्यवस्थापक भुनेश्वर साहू ने गौ माता एवं रामचरित मानस के संदर्भ में बहुत ही रोचक और ज्ञानवर्धक जानकारियाँ दी। इसी तरह अन्य वक्ताओं ने भी अपने अपने विचार रखे। इस गरिमामयी आयोजन को सफल बनाने में सरपंच ग्राम पंचायत कुटेना, ग्रामीण अध्यक्ष विजय साहू, सचिव विष्णु साहू, मम राजीव लोचन जिला मानस संघ अध्यक्ष पुरुषोत्तम चंद्राकर , संगठन महामंत्री प्राचार्य कुमान सिंह ध्रुव, कोषाध्यक्ष डोमार सिंह साहू, सचिव आनंद कुमार साहू, ब्लाक अध्यक्ष नंदकुमार यादव, रोहित जगत, मानस शक्ति केन्द्र पदाधिकारी उमेश साहू, दौलत साहू, पूर्व पंचायत इंस्पेक्टर नूतन साहू, पूर्व प्रधान पाठक तिजम साहू , गुरुकुल विद्यालय के प्राचार्य, समस्त आचार्य एवं विद्यार्थियों का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में आये माता बहनों एवं श्रद्धालुओं की उपस्थित रही। सम्मान समारोह का संचालन मम राजीव लोचन जिला मानस संघ के कोषाध्यक्ष डोमार साहू ने किया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें