Advertisment

14th June 2026

BREAKING NEWS

मोटरयान अधिनियम के तहत ₹5,000 का चालान, मॉडिफाइड सायलेंसर जप्त

बेहतर स्वास्थ्य और उच्च शिक्षा के लिए सीधी ट्रेन कनेक्टिविटी बेहद जरूरी- हफीज मेमन

आँख से दूर न हो दिल से उतर जाएगा.... वक़्त का क्या हैं गुजरता है, गुजर जाएगा....

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की मौजूदगी में डीएमएफ बैठक सम्पन्न, स्वास्थ्य, शिक्षा और पेयजल को मिली बड़ी सौगात

विकास पथ पर नगर पंचायत झगड़ाखंड, ₹20 लाख की लागत से नाली निर्माण कार्य शुरू

: निविदा में हुई अनियमितता, सहायक जेल अधीक्षक उप जेल मनेंद्रगढ़ पर आरोप लगाया

Admin Wed, May 24, 2023

मनेन्द्रगढ़ । एमसीबी।  ब्लाक कांग्रेस कमेटी, मनेन्द्रगढ़ शहर अध्यक्ष राजेश शर्मा महानिदेशक को प्रेषित पत्र में उन्होंने उल्लेख किया है कि 2022-23 में कार्यालय जेल अधीक्षक उप जेल मनेन्द्रगढ द्वारा दिनांक 10:05.2023 को निविदा निकाली गई थी जिसमे जेलर विक्रम गुप्ता द्वारा अपने चहेते बिलासपुर के व्यापारी को बाजार से दुगने दर पर सुनियोजित ढंग से टेंडर पास किया गया जबकि बिलासपुर के व्यापारी निविदा फार्म लेने की तिथि एक दिन पहले थी किंतु फार्म दूसरे दिन लिया गया। निविदा का प्रकाशन लोकप्रिय समाचार पत्रो में न देकर ऐसे अखवार में दिया गया जो लोग पढते नही है । मनेन्द्रगढ़ में चेंबर आफ कामर्स के लगभग 1000 सदस्य पंजीकृत है इसके बावजूद चेंबर कार्यालय मे निविदा की सूचना नही दी जाती है। निविदा वाले दिन बिलासपुर के व्यापारी दोपहर 12.00 बजे से सायं 4.00 बजे तक निविदा होने तक जेल के अंदर थे, जबकि नियमानुसार निविदा खुलने के समय अंदर जाना था। नियमवाली में दर्शाया गया है कि जो भी व्यापारी समान की आपूर्ति करेगा उसका गोदाम नजदीकी शहर में होना चाहिए, जबकि जिस व्यापारी का टेंडर पास किया गया उनका गोदाम बिलासपुर में है । जेलर के द्वारा जानबूझ कर अपने फायदे के लिए टेंडर दिया गया है। उपरोक्त निविदा में हुई अनियमितता के संबंध में जेल के अंदर लगे CCTV फुटेज की जांच की जाए। जेल मे कई सालो से कई स्टाफ कार्यरत है ,जो जेल मे जेलर के साथ मिलीभगत का काम करते है अतः इनका तत्काल यहा से अन्यत्र जगह स्थानांतरण किया जाये। जेलर एवं कार्यरत स्टाफ के द्वारा इस कार्य से पूरे विभाग की बदनामी हो रही है। उन्होंने महानिदेशक से निविंदा को निरस्त कर पूरी निविदा की प्रक्रिया अपने निगरानी में कराने की मांग की है। !

विज्ञापन

जरूरी खबरें