Advertisment

13th June 2026

BREAKING NEWS

मोटरयान अधिनियम के तहत ₹5,000 का चालान, मॉडिफाइड सायलेंसर जप्त

बेहतर स्वास्थ्य और उच्च शिक्षा के लिए सीधी ट्रेन कनेक्टिविटी बेहद जरूरी- हफीज मेमन

आँख से दूर न हो दिल से उतर जाएगा.... वक़्त का क्या हैं गुजरता है, गुजर जाएगा....

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की मौजूदगी में डीएमएफ बैठक सम्पन्न, स्वास्थ्य, शिक्षा और पेयजल को मिली बड़ी सौगात

विकास पथ पर नगर पंचायत झगड़ाखंड, ₹20 लाख की लागत से नाली निर्माण कार्य शुरू

: ईश्वर प्रसाद यादव को ब्लॉक अध्यक्ष- पोंडी बचरा, पुनिता यादव को ब्लॉक अध्यक्ष- सोनहत, राजेश यादव को ब्लॉक अध्यक्ष- बैकुंठपुर का बनाया गया है

Admin Sun, Apr 23, 2023

  कोरिया । सर्व यादव समाज(युवा) कोरिया ने गुरुवार को 03 ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति सूची जारी की। जिला महासचिव संगठन प्रभारी  रघुवर यादव ने ब्लॉक अध्यक्षों को नियुक्ति पत्र प्रदान कर समाज को मजबूत करने को कहा। उन्होंने कहा कि जल्द ही जिला व ब्लॉक स्तर पर यादव समाज के पदाधिकारियों की नियुक्ति कर संगठन को तैयार किया जाएगा। रघुवर यादव ने कहा कि जो लोग समाज के संगठन से जुड़कर काम करना चाहते हैं, उन्हें ही पदाधिकारी बनाकर जिम्मेदारी दिया जाएगा। नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्षों को अपने ब्लॉक की कार्यकारिणी 07 दिन के भीतर और बूथ की कार्यकारिणी आगामी 15 दिन के भीतर बनाकर  जिला अध्यक्ष के अनुमोदन के लिए भेजने को कहा। उन्होंने कहा कि जिला में 55, ब्लॉक में 41 एवं बूथ में 15 से अधिक की कार्यकारिणी नही होगी। इसमें नवयुवक युवतियों को अहमियत देते हुए के समाज के लिए समर्पित निष्ठावान कार्यकर्ताओं को प्रमुखता देनी होगी। ये नियुक्त हुए ब्लॉक अध्यक्ष ईश्वर प्रसाद यादव को ब्लॉक अध्यक्ष- पोंडी बचरा, पुनिता यादव को ब्लॉक अध्यक्ष- सोनहत, राजेश यादव को ब्लॉक अध्यक्ष- बैकुंठपुर का बनाया गया है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें