Advertisment

21st June 2026

BREAKING NEWS

कुछ देर की ख़ामोशी है,फिर शोर आएगा.... तुम्हारा सिर्फ वक़्त आया है, हमारा दौर आएगा....

कलेक्टर हुईं सख्त निर्देश, सुपरवाइजरों को दिया अल्टीमेटम - घर-घर जाकर करें ई-केवाईसी और हितग्राहियों का सत्यापन

जिला शिक्षा अधिकारी से प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ की सौजन्य भेंट, शिक्षा की गुणवत्ता पर हुई चर्चा

मनेन्द्रगढ़ के मधुर अग्रवाल ने सीए परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया नगर का गौरव

98 से गणना कर पुरानी पेंशन लागू करने की मांग, प्रदेशभर में शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन

रोशन लाल अवस्थी की कलम से : जियो नेटवर्क ठप, ग्रामीण क्षेत्रों में ऑनलाइन कार्य प्रभावित

Praveen Nishee Sat, Aug 30, 2025

देवभोग। गरियाबंद। मोटरापारा, सेंदमुड़ा, सागौनभाड़ी, खम्हारगुड़ा, खोकसरा, सुपेबेड़ा सहित आसपास के दर्जनों गांवों में पिछले कई दिनों से जियो नेटवर्क की समस्या बनी हुई है। नेटवर्क सही ढंग से काम न करने के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि मोबाइल पर कॉल नहीं लग पा रही और इंटरनेट सेवा भी बहुत धीमी है। इसकी वजह से छात्र-छात्राओं की ऑनलाइन पढ़ाई बाधित हो रही है। वहीं, शासन-प्रशासन की कई योजनाओं से जुड़े ऑनलाइन कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं।

व्यापारियों और युवाओं का कहना है कि डिजिटल भुगतान और बैंकिंग से जुड़े कार्य नहीं हो पा रहे, जिससे आर्थिक लेन-देन पर भी असर पड़ रहा है। ग्रामीणों ने जियो कंपनी से मांग की है कि जल्द से जल्द तकनीकी दिक्कतों को दूर कर नेटवर्क की समस्या का समाधान किया जाए।

अगर समस्या का निराकरण शीघ्र नहीं हुआ तो ग्रामीण प्रदर्शन की चेतावनी भी दे रहे हैं।

विज्ञापन

जरूरी खबरें