Advertisment

19th June 2026

BREAKING NEWS

मनेन्द्रगढ़ के मधुर अग्रवाल ने सीए परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया नगर का गौरव

98 से गणना कर पुरानी पेंशन लागू करने की मांग, प्रदेशभर में शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन

सघन कुष्ठ खोज अभियान 15 जून से 15 जुलाई तक, घर-घर जाकर होगी पहचान

जिला स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन, श्रीमती रेणुका सिंह मुख्य अतिथि के रूप शामिल होगी

पुरानी पेंशन का लाभ दिलाने की मांग, विधायक के समक्ष रखी गई समस्याएं

भारत का 59 वां और छत्तीसगढ़ का पहला ज्ञानपीठ पुरस्कार : विनोद शुक्ला को ज्ञानपीठ पुरस्कार, छत्तीसगढ़ गौरवान्वित - उपाध्याय

Praveen Nishee Sat, Nov 22, 2025

मनेन्द्रगढ़। एमसीबी । हिंदी साहित्य समिति के वरिष्ठ साहित्यकार एवं आध्यात्मिक गौरव सम्मान के राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित योगाचार्य सतीश उपाध्याय ने देश के विख्यात कवि कथाकार विनोद कुमार शुक्ल को भारत का 59 वां और छत्तीसगढ़ का पहला ज्ञानपीठ पुरस्कार प्रदान किये जाने पर प्रसन्नता व्यक्त किया है। देश के राष्ट्रीय स्तर के पत्र पत्रिकाओं में, प्रकाशित होने वाले वरिष्ठ साहित्यकार सतीश उपाध्याय ने कहा है कि- विनोद जी का नाम हिंदी साहित्य जगत में दिग्गज ज्ञानपीठ पुरस्कार के उन 11वें लेखकों के साथ इतिहास में दर्ज हो गया है ।उन्होंने बताया कि अब तक महादेवी वर्मा ,रामधारी सिंह दिनकर सुमित्रानंदन पंत जैसे स्थापित एवं अग्रणी लेखको को ही यह ज्ञानपीठ पुरस्कार दिया गया है लेकिन अब विनोद कुमार शुक्ल का नाम भी इन लेखकों में शामिल कर लिया गया है। साहित्यकार श्री उपाध्याय ने 89 साल के वरिष्ठ साहित्यकार कथाकार विनोद कुमार शुक्ल के उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए इसे छत्तीसगढ़ का गौरव निरूपित किया है एवं विनोद कुमार शुक्ला को बधाई प्रेषित किया है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें