Advertisment

19th June 2026

BREAKING NEWS

मनेन्द्रगढ़ के मधुर अग्रवाल ने सीए परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया नगर का गौरव

98 से गणना कर पुरानी पेंशन लागू करने की मांग, प्रदेशभर में शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन

सघन कुष्ठ खोज अभियान 15 जून से 15 जुलाई तक, घर-घर जाकर होगी पहचान

जिला स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन, श्रीमती रेणुका सिंह मुख्य अतिथि के रूप शामिल होगी

पुरानी पेंशन का लाभ दिलाने की मांग, विधायक के समक्ष रखी गई समस्याएं

असंगठित मजदूर संघ : असंगठित मजदूर संघ का सैलून कारीगर व टेक्सी चालकों की संयुक्त बैठक सम्पन्न

Praveen Nishee Thu, Nov 6, 2025

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। असंगठित मजदूर संघ जिला एमसीबी के संगठन विस्तार को लेकर छोटी बाजार स्थित सामुदायिक भवन में सैलून कारीगरों और टैक्सी चालकों की संयुक्त बैठक सम्पन्न हुई।

बैठक में असंगठित मजदूर संघ के जिला महामंत्री अजय विश्वकर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने श्रमिकों को छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी तथा श्रमिक पंजीयन एवं योजनाओं से मिलने वाले लाभों के बारे में बताया।

बैठक के दौरान संघ के विस्तार और श्रमिकों के कल्याण हेतु सभी उपस्थित सदस्यों ने सहयोग और सक्रिय भागीदारी का आश्वासन दिया। कार्यक्रम के संचालन में जिला मंत्री शंकर प्रसाद (चिरमिरी निवासी) की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

बैठक में सैलून श्रमिक दुर्गा नाई, अर्जुन ठाकुर, ओमप्रकाश सेन, नारायण ठाकुर तथा टैक्सी एसोसिएशन से मोहम्मद आयूप सहित अनेक श्रमिक उपस्थित रहे।

बैठक के अंत में संगठन के विस्तार और समिति गठन को लेकर सभी सदस्यों ने एकमत होकर संकल्प लिया।

…................................................

विज्ञापन

जरूरी खबरें