Advertisment

19th June 2026

BREAKING NEWS

मनेन्द्रगढ़ के मधुर अग्रवाल ने सीए परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया नगर का गौरव

98 से गणना कर पुरानी पेंशन लागू करने की मांग, प्रदेशभर में शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन

सघन कुष्ठ खोज अभियान 15 जून से 15 जुलाई तक, घर-घर जाकर होगी पहचान

जिला स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन, श्रीमती रेणुका सिंह मुख्य अतिथि के रूप शामिल होगी

पुरानी पेंशन का लाभ दिलाने की मांग, विधायक के समक्ष रखी गई समस्याएं

: स्वच्छता रखना भी बहुत बड़ी सेवा है इससे वातावरण शुद्ध रहता है,स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है और मन भी प्रसन्न रहता है-डा.एसपी त्रिपाठी

Admin Fri, Sep 22, 2023

जनकपुर।एमसीबी। (मृत्युंजय सोनी) शा.नवीन महाविद्यालय, जनकपुर की राष्ट्रीय सेवायोजना इकाई द्वारा आयोजित स्वच्छता ही सेवा है कार्यक्रम में महाविद्यालय के छात्र, छात्राओं को संबोधित करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डा.एसपी त्रिपाठी ने कहा कि स्वच्छता रखना भी बहुत बड़ी सेवा है इससे वातावरण शुद्ध रहता है,स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है और मन भी प्रसन्न रहता है जिससे मनुष्य की कार्यक्षमता बढ़ती है इसी तारतम्य में राष्ट्रीय सेवायोजना के कार्यक्रम अधिकारी अतुल कुमार वर्मा ने कहा कि पालीथीन, पाउच की पन्नी पर्यावरण के लिए बहुत हानिकारक है क्योंकि ये कभी स्वयं नष्ट नहीं होती, इनके कारण भूमि की उर्वरता क्षीण होती है साथ ही ये पानी को जमीन में नहीं जाने देती इसलिए सभी छात्र अपने अपने गृहग्राम में स्वच्छता के लिए लोगों को प्रेरित करें। इस अवसर पर महाविद्यालय के वाणिज्य विभाग के सहायक प्राध्यापक बी ०एल० सोनवानी , महावीर पैकरा, परमानंद,ऋषभ कुमार बोरकर, विनीत कुमार पाण्डेय,रामलाल पटेल, स्वयंसेवको में मानसिंह पंकज, द्वारिका प्रसाद, दुर्गेश सिंह, पन्नेलाल, वृजदीप साधे, अनिल कुमार यादव, नितीश कुमार साहू, तारकेश्वर राजवाड़े, विजेन्द्र वर्मा, मौसमी,अमित सिंह, राजेन्द्र प्रसाद, यशोदा, संजय बैगा ,दीक्षा भुजवा, मनीषा सिंह, फूलमती सिंह, पंकज कुमार, रधुवीर बसल ,सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें