Advertisment

27th June 2026

BREAKING NEWS

भवन में तेज डीजे से वार्डवासी परेशान, पुलिस से कार्रवाई की मांग

सियासत हो या फिर शतरंज, दोनों का नियम ये है.... बली प्यादों की चढ़ती है, वजीरों को बचाने में....

तेलनदी से ढोर्रा बांध जोड़ो अभियान चलाने की जरूरत है, हो सके तो क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों को सत्याग्रह आंदोलन करना चाहिए

जांच से खुल सकते हैं बड़े राज" "करोड़ों की स्वास्थ्य योजनाओं पर सवाल: दवा वितरण या दवा विनाश?"

नारी राग-रंग महोत्सव 2026 का भव्य शुभारंभ

: संगठन प्रदेश चुनाव अधिकारी बने - खूबचंद पारख,संगठन मे एमसीबी जिला का बढ़ा कद,प्रदेश सह चुनाव अधिकारी बनी - चंपादेवी पावले

Admin Sun, Oct 20, 2024

मनेन्द्रगढ़। एमसीबी।रायपुर। भारतीय जनता पार्टी सांसद, राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी  डा.के लक्ष्मण द्वारा प्रदेश अध्यक्ष  किरन सिंहदेव  की सहमति से छत्तीसगढ़ प्रदेश चुनाव अधिकारी और सह-चुनाव अधिकारियों के संगठन पर्व मे होने वाले निर्वाचन प्रणाली को सुदीर्ण व सफल क्रियान्वयन के लिए प्रदेश चुनाव अधिकारी और सह-चुनाव अधिकारियों की घोषणा की गई जो तत्काल प्रभावशील है जिनके निर्देशन मे प्रदेश संगठन चुनाव होना है तथा उक्त निर्वाचन अधिकारी एव सह निर्वाचन अधिकारियो द्वारा जल्द ही जिला निर्वाचन अधिकारियो की घोषणा की जाएगी जो अपने - अपने जिला मे बूथों व मंडल के चुनाव तथा जिला के संगठनात्मक निर्वाचन को मूर्त रूप देंगे। वंही प्रदेश संगठन द्वारा नवीन जिला मनेन्द्रगढ़ -चिरमिरी -भरतपुर (एमसीबी) जिला से पूर्व विधायक व छत्तीसगढ़ शासन के संसदीय सचिव श्रीमती चंपादेवी पावले को प्रदेश सह चुनाव अधिकारी बनाये जाने से कार्यकर्ताओ मे हर्ष व्याप्त है। उक्ताशय किआ जानकारी भाजपा मीडिया प्रभारी संजय गुप्ता ने दी।  खूबचंद पारख - प्रदेश चुनाव अधिकारी, मधुसूदन यादव - सह चुनाव अधिकारी, डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी- सह चुनाव अधिकारी,श्रीमती चंपादेवी पावले - सह चुनाव अधिकारी की नियुक्ति की गई है ।

विज्ञापन

जरूरी खबरें