Advertisment

27th June 2026

BREAKING NEWS

सियासत हो या फिर शतरंज, दोनों का नियम ये है.... बली प्यादों की चढ़ती है, वजीरों को बचाने में....

तेलनदी से ढोर्रा बांध जोड़ो अभियान चलाने की जरूरत है, हो सके तो क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों को सत्याग्रह आंदोलन करना चाहिए

जांच से खुल सकते हैं बड़े राज" "करोड़ों की स्वास्थ्य योजनाओं पर सवाल: दवा वितरण या दवा विनाश?"

नारी राग-रंग महोत्सव 2026 का भव्य शुभारंभ

प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह विफल- स्वप्निल सिन्हा

: धान खरीदी के दौरान किसानों को हो रही विभिन्न समास्याओं को लेकर, किसान कांग्रेस ने धान खरीदी केंद्र के बाहर मौन प्रदर्शन किया

Admin Tue, Dec 17, 2024

गरियाबंद। धान खरीदी केन्द्रों में किसानों को हो रही परेशानियों तथा सरकार के किसान विरोधी रवैये के खिलाफ कांग्रेस प्रदेश के सभी ब्लॉकों में मंगलवार को धरना प्रदर्शन कर रही। इसी कड़ी में आज गरियाबंद में कृषि मंडी के सामने किसान कांग्रेस ने मौन प्रदर्शन किया। साथ ही कांग्रेसी नेताओं ने एसडीएम को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौपा है। ज्ञापन के माध्यम से कांग्रेस नेता राज्यपाल से अनुरोध कर रहे है कि धान खरीदी केंद्रों में किसानों की परेशानियों को दूर करने तथा हर किसान का पूरा धान खरीदने का निर्देश सरकार को देंवे। काँग्रेस ने कहा है की छत्तीसगड़ प्रदेश में अभी धान खरीदी चल रही है। धान खरीदी मे कई गंभीर अनियमितताएं है। किसान भारी परेशान है। धान की खरीदी सुचारू रूप से नहीं हो पा रही है। धान का भुगतान भी पुरा नहीं दिया जा रहा है। किसानों को धान बेचने हेतु समय पर टोकन नहीं मिल पा रहा है। टोकन का पुरा सिस्टम फेलवर साबित हो गया है। हमारी मांग है कि ऑनलाइन टोकन को बंद कर खरीदी केन्द्रों पर टोकन प्रदाय किया जाये। राज्य सरकार द्वारा 3100/- एक मुस्त राशि प्रत्येक ग्राम पंचायत को काउंटर खोल कर भुगतान की बात कही गई थी जो कि खरीदी केन्द्र पर 2300/- के हिसाब से भुगतान किया जा रहा है। किसानों को एकमुश्त राशि दिया जाए। 3100/+117/- समर्थन मूल्य केन्द्र सरकार द्वारा बढाई गई है। को जोड़कर 3217/- भुगतान किया जाये। धान की फसल की कटाई 1 से 1.1/1 माह पूर्व किसानों द्वारा की जा चुकी है किसानों द्वारा खुले में रखकर रात दिन रखवाली की जा रही है एवं सही समय पर टोकन नहीं करने से किसानों का भारी समस्या का सामना करना पड़ा रहा है। धान खरीदी केन्द्रों में धान का उठावों नहीं होने से ध्यान केन्द्रों में जगह नहीं हाने के कारण 70 से 80: तक खरीदी केन्द्रों पर धान की खरीदी बंद कर दी गई है किसान बेहाल है परेशान है वे अपना धान कहा ले जाये कहा बेचें। छत्तीसगढ़ की सरकार धान खरीदी में पुरी तरह से नाकाम साबित हुई है।साथ ही मिलरों से भुगतान संबंधित विवाद विगत 3 से 4 माह से चल रहा था छ.ग. काय सरकार ने इस मुद्दे पर उलझन पैदा कर जानबूझकर धान की खरीदी न करने का षडयंत्र कर रही है। किसानों के इन्ही मुद्दों को लेकर आज कृषि उपज मंडी के सामने छ.ग. प्रदेश किसान कांग्रेस के द्वारा मौन धरना प्रदर्शन कर रहे है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें