Advertisment

14th June 2026

BREAKING NEWS

मोटरयान अधिनियम के तहत ₹5,000 का चालान, मॉडिफाइड सायलेंसर जप्त

बेहतर स्वास्थ्य और उच्च शिक्षा के लिए सीधी ट्रेन कनेक्टिविटी बेहद जरूरी- हफीज मेमन

आँख से दूर न हो दिल से उतर जाएगा.... वक़्त का क्या हैं गुजरता है, गुजर जाएगा....

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की मौजूदगी में डीएमएफ बैठक सम्पन्न, स्वास्थ्य, शिक्षा और पेयजल को मिली बड़ी सौगात

विकास पथ पर नगर पंचायत झगड़ाखंड, ₹20 लाख की लागत से नाली निर्माण कार्य शुरू

: कोरिया जिले को मॉडल टूरिज्म जिले के रूप में मिलेगी पहचान, विकास के साथ-साथ स्थानीय लोगों को मिलेगा रोजगार

कोरिया 03 मई 2023/जिला कलेक्टरेट सभाकक्ष में आज जिला पर्यटन सलाहकार समिति की बैठक आहूत की गई। बैठक में सरगुजा विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष एवं भरतपुर सोनहत विधायक  गुलाब कमरो, कलेक्टर  विनय कुमार लंगेह, छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के प्रतिनिधि  आशीष वर्मा,स्थानीय जनप्रतिनिधि, जिला स्तरीय अधिकारी सहित समिति के सदस्य उपस्थित थे। बैठक विधायक श्री कमरो ने कहा कि जिले में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं इस हेतु सभी विभाग संयुक्त रुप से कार्य करें, जिससे जिले को नयी पहचान मिलेगी। कलेक्टर श्री लंगेह ने समिति के समक्ष जिले में चिन्हांकित पर्यटन स्थलों के सम्बंध में विस्तृत चर्चा करते हुए कहा कि भविष्य में कोरिया जिले को मॉडल टूरिज्म जिले के रूप में विकसित कर नयी पहचान दिलाना हमारी मंशा है, इन स्थलों को विकसित किए जाने हेतु कार्ययोजना बनायी जा रही है। जिससे जिले के विकास के साथ ही साथ स्थानीय लोगों को पर्यटन के माध्यम से रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। इस दौरान सोनहत विकासखण्ड के ग्राम पंचायत पोड़ी-घुनघुट्टा जलाशय के समीप ट्री हाउस, रिसॉट, ट्रेकिंग पाथ आदि के निर्माण, झुमका जलाशय में पर्यटन की सुविधाओं का विस्तार एवं मैकेनाईजड हाउस बोट की व्यवस्था, गौरघाट जलप्रपात स्थल पर पर्यटन के विकास हेतु अधोसरंचनाओं के निर्माण, सोनहत विकासखण्ड के ग्राम तंजरा में रामधारा जलप्रपात में पर्यटन के विकास, बालमगढ़ी पहाड़ एवं मेण्ड्रा हसदो नदी उदगम स्थल में पर्यटन सुविधाओं के विकास  के सम्बंध में चर्चा की गई। इसके साथ ही जिले में कोरिया गढ़ पहाड़, नादभान, चामट पहाड़, गौरघाट जल प्रपात, सीतामढ़ी जलप्रपात, रामधारा, बालमगढ़ी, जोगीमठ को पुरातत्व विभाग द्वारा शासन की पुरातात्विक स्थल की सूची में शामिल करने के सम्बंध में चर्चा की गई।

विज्ञापन

जरूरी खबरें