Advertisment

14th June 2026

BREAKING NEWS

मोटरयान अधिनियम के तहत ₹5,000 का चालान, मॉडिफाइड सायलेंसर जप्त

बेहतर स्वास्थ्य और उच्च शिक्षा के लिए सीधी ट्रेन कनेक्टिविटी बेहद जरूरी- हफीज मेमन

आँख से दूर न हो दिल से उतर जाएगा.... वक़्त का क्या हैं गुजरता है, गुजर जाएगा....

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की मौजूदगी में डीएमएफ बैठक सम्पन्न, स्वास्थ्य, शिक्षा और पेयजल को मिली बड़ी सौगात

विकास पथ पर नगर पंचायत झगड़ाखंड, ₹20 लाख की लागत से नाली निर्माण कार्य शुरू

: कोतवाल बने समाज के लिए एक मिसाल

Admin Wed, May 24, 2023

https://youtube.com/shorts/NPvXrYUaoQc?feature=share मनेंद्रगढ़ । एमसीबी । कोरबा जिले के पोड़ी उपरोड़ा के अमली बहरा में रहने वाली श्रीमती सविता सिंह ने ग्वालियर जिले के जवारा निवासी निक्की बाल्मीकि  से प्रेम विवाह किया, तो अपने ही लोगों ने इससे दूरी बना ली, वही अपने पति के अंतिम संस्कार के लिए भटक रही थी तब पुलिस इसकी मददगार बन गई , रायपुर से मनेन्द्रगढ़ लाते समय बाल्मीकि की मौत बिलासपुर में ही हो गई, बिलासपुर में पी.एम. के बाद एंबुलेंस वालों ने इस महिला के पति के शव को जंगल में छोड़ कर भाग गए, किसी प्रकार से महिला मनेन्द्रगढ़ थाने पहुंचकर मदद की गुहार लगाई , तब कोतवाली प्रभारी ने इस संवेदनशील मामले को गंभीरता से लेते हुए हर संभव मदद का आश्वासन देकर इसकी अंतिम प्रक्रिया अपने हाथों से करवाई जो कि समाज के लिए एक मिसाल की तरह देखी जा रही है। वही इस अंतिम संस्कार पूर्ण हो जाने के बाद पत्रकार सिकंदर खान ने कहा की थानेदार हमेशा ही मानवता के लिए कार्य करते आ रहे हैं, उन्होंने इसके पूर्व जब एक महिला डिलीवरी के लिए हॉस्पिटल आई थी तो उसका ऑपरेशन अपने पैसे से एक प्राइवेट अस्पताल में करवाए थे यह नेक काम के लिए हमेशा याद आते रहेंगे। कांग्रेस के प्रवक्ता सौरभ मिश्रा ने कहां की पुलिस के वर्दी से भी ऊपर मानवीय व्यवहार आज दिखाई दिया है जो कि काबिले तारीफ है। वही पत्रकार सतीश गुप्ता ने कहा कि इस तरह की अनेक मानवता के काम है जो गोपनीय है,इनके द्वारा किया गया है इनके द्वारा करोना काल में गरीबों के यहां घर-घर में भोजन पहुंचाने से लेकर अनेक नेक काम किए हैं इनकी पूरी टीम बधाई के पात्र हैं। पूर्व पार्षद अभिषेक वर्मा ने कहा कि सचिन सिंह और उनकी टीम लगातार नेक कार्य करने के लिए बहुत-बहुत बधाई के पात्र है। पत्रकार धीरेन्द्र विश्वकर्मा ने कहा कि शहर कोतवाल हमेशा ही नेक कार्य करने में आगे रहते हैं इनके इस कार्य के लिए मनेन्द्रगढ़ शहर इनका आभारी रहेगा। मृतक निक्की बाल्मीक के अंतिम संस्कार के लिए श्रीराम सेवा समिति के द्वारा लकड़ी प्रदान की गई , साथ ही परिजनों को आगे के काम के लिये भी मदद करने की बात कही है ।

विज्ञापन

जरूरी खबरें