Advertisment

26th June 2026

BREAKING NEWS

सियासत हो या फिर शतरंज, दोनों का नियम ये है.... बली प्यादों की चढ़ती है, वजीरों को बचाने में....

तेलनदी से ढोर्रा बांध जोड़ो अभियान चलाने की जरूरत है, हो सके तो क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों को सत्याग्रह आंदोलन करना चाहिए

जांच से खुल सकते हैं बड़े राज" "करोड़ों की स्वास्थ्य योजनाओं पर सवाल: दवा वितरण या दवा विनाश?"

नारी राग-रंग महोत्सव 2026 का भव्य शुभारंभ

प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह विफल- स्वप्निल सिन्हा

: लिटिल मिलेनियम व अलास्का पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व

Admin Sun, Aug 25, 2024

मनेन्द्रगढ़।एमसीबी। लिटिल मिलेनियम व अलास्का पब्लिक स्कूल में धूमधाम से कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व  से मनाया गया, कार्यक्रम का आरंभ स्कूल की शिक्षिकाओं द्वारा राधा कृष्ण की प्रतिमा में फूल अर्पण तथा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।स्कूल के संचालक मो. फिरोज ने उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं को कृष्ण जन्माष्टमी के कुछ खास महत्व बताए। जैसे हमें अपने कर्तव्यों को पूरा करना चाहिए तथा कभी किसी प्रकार का स्वार्थ मन में नहीं रखना चाहिए। हमें हमेशा छोटे-बड़े सभी का आदर करना चाहिए। इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्कूल के सभी नन्हे मुन्ने बच्चे रंग-बिरंगे पोशाक में उपस्थित रहे। साथ ही साथ कुछ बच्चों ने राधा कृष्ण की वेशभूषा धारण की थी। कार्यक्रम की शुरुवात कृष्ण जी के जन्मोत्सव की कहानी प्रस्तुत करते हुए किया गया। जिसके मुख्य पात्र देवकी माता, वासुदेव, कंस मामा, यशोदा माता, कृष्णा जी, विष्णु जी, शक्ति माता, शेषनाग, द्वारपाल, वृंदावन और गोकुल की सखियां रहीं। यह मनमोहक प्रस्तुति स्कूल की शिक्षिकाओं द्वारा प्रस्तुत की गई। जिसमें यह बताया गया कि किस प्रकार कंस ने नवजात शिशु की हत्या की और अपने अत्याचार का परिचय दिया। कंस अपनी लाख कोशिशों के बाद भी वह श्री कृष्ण की हत्या करने में नाकाम रहा। अंत में श्री कृष्ण ने अपनी दिव्य शक्ति से दुष्ट कंस की हत्या की और धरती पर होने वाले बुराई और अत्याचार का अंत किया। इस कहानी से बच्चों को आपस में सदैव एक दूसरे से प्रेम बनाए रखने की सीख मिली। इसके पश्चात कक्षा 1, 2 और 3 के छात्र-छात्राओं द्वारा मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति दी गई। बच्चों का मन मोहने के लिए स्कूल की शिक्षिकाओं नेहा यादव, तेजस्विनी नामदेव, अनामिका आईन्द और खुशी गुप्ता द्वारा राधा कृष्ण का अत्यंत सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के अंत में शिक्षिका नेहा यादव और तेजस्विनी नामदेव ने एकल नित्य प्रस्तुत किया। मंच का संचालन निशी विश्वकर्मा के द्वारा किया गया। यह सांस्कृतिक कार्यक्रम स्कूल के संचालक मो. फिरोज की देखरेख व उनकी सहायक टीम एलियस् खान, स्मृती गुप्ता, निशी विश्वकर्मा, रोहिणी फर्कसे, नेहा यादव, शबनम बानो, तेजस्वानी नामदेव, तसलीम मंसूरी, जरीन खान, गीता कुशवाहा, अनामिका आईन्द, खुशी गुप्ता और सहकर्मी उमा तिवारी, शांति जायसवाल एवं सुशीला के सहयोग से सफल रहा।

विज्ञापन

जरूरी खबरें