Advertisment

20th June 2026

BREAKING NEWS

कुछ देर की ख़ामोशी है,फिर शोर आएगा.... तुम्हारा सिर्फ वक़्त आया है, हमारा दौर आएगा....

कलेक्टर हुईं सख्त निर्देश, सुपरवाइजरों को दिया अल्टीमेटम - घर-घर जाकर करें ई-केवाईसी और हितग्राहियों का सत्यापन

जिला शिक्षा अधिकारी से प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ की सौजन्य भेंट, शिक्षा की गुणवत्ता पर हुई चर्चा

मनेन्द्रगढ़ के मधुर अग्रवाल ने सीए परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया नगर का गौरव

98 से गणना कर पुरानी पेंशन लागू करने की मांग, प्रदेशभर में शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन

रजत महोत्सव के अंतर्गत,कन्या छात्रावास में" हर दिन हर घर आयुर्वेद : बालिकाओं को संतुलित आहार , पोषण , जीवनशैली एवं व्यायाम पर व्याख्यान एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया

Praveen Nishee Fri, Sep 5, 2025

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। रजत महोत्सव के अंतर्गत आज दिनांक 5/9/2025 को कन्या छात्रावास में" हर दिन हर घर आयुर्वेद " थीम के परिप्रेक्क्ष में बालिकाओं को संतुलित आहार , पोषण , जीवनशैली एवं व्यायाम पर व्याख्यान एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। डॉ पूर्णिमा सिंह (विशेषज्ञ चिकित्सक ) द्वारा उचित खानपान एवं दिनचर्या से रोगों दूर रहने के उपायों पर प्रकाश डाला । डॉ मेघा गुप्ता (आयुष चिकित्सक ) द्वारा किशोरावस्था में होने वाले रोगों , स्वच्छता आदि विषय पर चर्चा की। छात्रवास में रहने वाली लगभग 170 छात्राओं एवं स्टाफ का स्वास्थ्य परीक्षण एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरुक किया गया । स्पेशलाइज्ड थेरेपी सेंटर आयुर्वेद विभाग से डॉ पूर्णिमा सिंह, डॉ मेघा गुप्ता, प्रेम कुमार यादव एवं गेंद सिंह कंवर ने सेवाएँ दी । छात्रावास अधीक्षक श्रीमती सुषमा कुजूर ,श्रीमती वंदना सिंह तथा श्रीमती अमीना होम गार्ड का सराहनीय योगदान रहा ।

विज्ञापन

जरूरी खबरें