Advertisment

21st June 2026

BREAKING NEWS

कुछ देर की ख़ामोशी है,फिर शोर आएगा.... तुम्हारा सिर्फ वक़्त आया है, हमारा दौर आएगा....

कलेक्टर हुईं सख्त निर्देश, सुपरवाइजरों को दिया अल्टीमेटम - घर-घर जाकर करें ई-केवाईसी और हितग्राहियों का सत्यापन

जिला शिक्षा अधिकारी से प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ की सौजन्य भेंट, शिक्षा की गुणवत्ता पर हुई चर्चा

मनेन्द्रगढ़ के मधुर अग्रवाल ने सीए परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया नगर का गौरव

98 से गणना कर पुरानी पेंशन लागू करने की मांग, प्रदेशभर में शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन

: डीपी विप्र महाविद्यालय के एनसीसी कैडेट आर्मी अटैचमेंट कैंप हेतु ग्वालियर रवाना

Admin Mon, Dec 11, 2023

बिलासपुर।  डीपी पर महाविद्यालय के एनसीसी इकाई के सात एनसीसी कैडेट का चयन आर्मी अटैचमेंट कैंप विथ रेगुलर आर्मी मे सहभागिता हेतु 7 सीजी बटालियन एनसीसी के कमान अधिकारी कर्नल अमिताभ श्रीवास्तव के निर्देशानुसार किया गया। है इस अवसर पर डीपी विप्र महाविद्यालय की प्राचार्य डा श्रीमती अंजू शुक्ला ,एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट आशीष शर्मा ,एल्यूमिनी कमेटी के अध्यक्ष अविनाश शेट्टी, प्राध्यापकगण डॉ मनीष तिवारी, डॉ एस तंबोली, डॉ विवेक अंबलकर, प्रो निधिश चौबे ,डॉ किरण दुबे ,डॉ रिचा हांडा ,प्रो विक्टर विश्वास, डॉ अजय यादव समस्त एनसीसी के कैडेट्स एवं समस्त सीनियर छात्र एवं छात्राओं ने इस अवसर पर अपनी शुभकामनाएं देते हुए उनके अच्छे प्रदर्शन की कामना की। विदित हो कि आर्मी अटैचमेंट कैंप विथ रेगुलर आर्मी कैंप के दौरान एनसीसी के कैडेट्स को भारतीय सेना को करीब से देखने का और उनके जीवन शैली को सीखने का मौका मिलता है ।साथ ही साथ इस कैंप के दौरान आर्मी के क्रियाकलापों एवं विभिन्न आर्मी भर्ती की किस प्रकार से तैयारी करनी है इस बारे में विस्तृत रूप से जानकारी प्राप्त होती हैं। साथ ही साथ भारतीय सेना किस तरीके से अपने कार्य को करती है इन बातों को बारीकियां से जानने का मौका मिलता है।यह एनसीसी का एक महत्वपूर्ण शिविर है जिसमें पूरे रायपुर ग्रुप एन सीसी एवं मध्य प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ डायरेक्टरट से एनसीसी के कैडेट्स शामिल हो रहे हैं। इस कैम्प में डी पी विप्र महाविधालय से कैडेट प्रमोद कुमार हिमांशु शरद कुमार अंकित यादव प्रदीप यादव मोहिंदर निषाद अजीत कुमार ग्वालियर में दिनांक 12तारीख से 23दिसंबर 2023 तक साउदर्न कमांड रेगुलर आर्मी के साथ इस कैंप मैं प्रतिभागिता करेंगे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें