Advertisment

21st June 2026

BREAKING NEWS

कुछ देर की ख़ामोशी है,फिर शोर आएगा.... तुम्हारा सिर्फ वक़्त आया है, हमारा दौर आएगा....

कलेक्टर हुईं सख्त निर्देश, सुपरवाइजरों को दिया अल्टीमेटम - घर-घर जाकर करें ई-केवाईसी और हितग्राहियों का सत्यापन

जिला शिक्षा अधिकारी से प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ की सौजन्य भेंट, शिक्षा की गुणवत्ता पर हुई चर्चा

मनेन्द्रगढ़ के मधुर अग्रवाल ने सीए परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया नगर का गौरव

98 से गणना कर पुरानी पेंशन लागू करने की मांग, प्रदेशभर में शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन

लायंस क्लब मनेन्द्रगढ़ प्राइड,हरियाली और पर्यावरण संरक्षण के लिए : सिद्ध बाबा मंदिर परिसर में लायंस क्लब मनेन्द्रगढ़ प्राइड ने लगाए गुलमोहर के पौधे

Praveen Nishee Thu, Aug 21, 2025

मनेन्द्रगढ़। एमसीबी। लायंस क्लब मनेन्द्रगढ़ प्राइड द्वारा सिद्ध बाबा मंदिर परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर क्लब सदस्यों ने गुलमोहर के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

क्लब अध्यक्ष लायन पूनम सिंह ने कहा कि “वृक्ष जीवन का आधार हैं, पेड़ लगाने और उनकी देखभाल करना हर नागरिक का कर्तव्य है। इस तरह के प्रयास आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और हरा-भरा वातावरण सुनिश्चित करेंगे।” सदस्यों ने पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण का संकल्प भी लिया। लायंस क्लब समय-समय पर ऐसे सामाजिक और पर्यावरणीय कार्यक्रमों के जरिए जन जागरूकता लाने का प्रयास करता है। कार्यक्रम में उपस्थित सदस्यों ने पौधों की देखभाल एवं संरक्षण का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि वृक्ष जीवन का आधार हैं और हर व्यक्ति को कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। इस मौके पर क्लब की कई पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें