Advertisment

26th June 2026

BREAKING NEWS

सियासत हो या फिर शतरंज, दोनों का नियम ये है.... बली प्यादों की चढ़ती है, वजीरों को बचाने में....

तेलनदी से ढोर्रा बांध जोड़ो अभियान चलाने की जरूरत है, हो सके तो क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों को सत्याग्रह आंदोलन करना चाहिए

जांच से खुल सकते हैं बड़े राज" "करोड़ों की स्वास्थ्य योजनाओं पर सवाल: दवा वितरण या दवा विनाश?"

नारी राग-रंग महोत्सव 2026 का भव्य शुभारंभ

प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह विफल- स्वप्निल सिन्हा

: भाजपा सदस्यता अभियान 2024 के मंडल सदस्यता प्रभारी की हुई घोषणा,मनेन्द्रगढ़ मंडल - संजय सिंह,नागपुर मंडल -राहुल सिंह,हसदेव मंडल -  मुकेश जायसवाल

Admin Mon, Aug 26, 2024

मनेन्द्रगढ़।एमसीबी। भारतीय जनता पार्टी जिला सदस्यता अभियान के जिला संयोजक जमुना पाण्डेय जी द्वारा बताया गया कि संगठनात्मक दृष्टि से सदस्यता अभियान हमें दो माह में पूर्ण करना है। 1 सितंबर को प्रत्येक बूथ पर 200 सदस्य बनाने का लक्ष्य है। ऐसे भी कई बूथ है जहां भाजपा कार्यकर्ताओं को ज्यादा ध्यान देना है ताकि पार्टी को नुकसान न हो और पार्टी के वैचारिक धरातल को हमें मजबूत बनाना है। 1 सितंबर को माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा पुनः भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली से सदस्यता ग्रहण कर इस की अभियान शुरु करेंगे। अगले दिन 2 सितंबर को छत्तीसगढ़ प्रदेश मे और 3 सितंबर को समस्त जिला मुख्यालयों में और फिर मंडल मुख्यालयों तक समारोह पूर्वक सदस्यता अभियान की शुरूआत होगी। उक्त अभियान की शुरुवात समस्त शक्ति केन्द्र संयोजक, सह संयोजक व सदस्यता सहयोगी मिलकर 30 अगस्त तक अभियान की संरचना पूर्ण करेंगे । जिससे कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़े और सभी कार्यकर्ताओं को 50 सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया है । कागजी और ऑनलाइन सदस्यता का अपडेट केन्द्र तक जाएगा इसलिए सदस्यता फार्म और ऑनलाइन डाटा अपडेट रखना है। विधायकों जिला पंचायत अध्यक्ष, नगर पंचायत अध्यक्षो, एवं जन प्रतिनिधियों को व्यक्तिगत रूप से सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया है। विषय की सुगम जानकारी के लिए मंडल स्तर पर भी कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा जिसके लिए प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार एवं भाजपा जिलाध्यक्ष की सहमति से एमसीबी जिला के समस्त मंडलो मे सदस्य्ता अभियान 2024 ,मंडल सदस्यता प्रभारी की घोषणा की गई जो निम्नानुसार है- मनेन्द्रगढ़ मंडल - संजय सिंह, हसदेव मंडल -  मुकेश जायसवाल, खड़गँवा मंडल - द्वारिका जायसवाल,चिरमिरी मंडल - जनार्दन साहू, नागपुर मंडल -राहुल सिंह, केलहरी मंडल  जमुना पाण्डेय, कुंवारपुर मंडल - रविशंकर सिंह, कोटाडोल मंडल -  अशोक सिंह होंगे जो अपने - अपने प्रभार वाले मंडलो मे शक्ति केंद्रो व बूथों मे सदस्य्ता संबंधित दिये गये लक्ष्यों की परिपूर्ति का कार्य करेंगे, उपरोक्त जानकारी भाजपा मीडिया प्रभारी संजय गुप्ता ने दी।

विज्ञापन

जरूरी खबरें