Advertisment

21st June 2026

BREAKING NEWS

811 अभ्यर्थी होंगे शामिल, बाहर से आने वाले परीक्षार्थियों के लिए विशेष आवास व्यवस्था, कंट्रोल रूम भी सक्रिय

कुछ देर की ख़ामोशी है,फिर शोर आएगा.... तुम्हारा सिर्फ वक़्त आया है, हमारा दौर आएगा....

कलेक्टर हुईं सख्त निर्देश, सुपरवाइजरों को दिया अल्टीमेटम - घर-घर जाकर करें ई-केवाईसी और हितग्राहियों का सत्यापन

जिला शिक्षा अधिकारी से प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ की सौजन्य भेंट, शिक्षा की गुणवत्ता पर हुई चर्चा

मनेन्द्रगढ़ के मधुर अग्रवाल ने सीए परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया नगर का गौरव

साइबर सेल की सराहनीय कार्यवाही जिसके तहत 32 गुमशुदा मोबाइल खोज निकाला : मनेंद्रगढ़ पुलिस नागरिकों की सुरक्षा और संपत्ति की रक्षा हेतु हमेशा तत्पर है-चन्द्रमोहन सिंह,पुलिस अधीक्षक

Praveen Nishee Wed, Aug 13, 2025

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। साइबर सेल की सराहनीय कार्यवाही जिसके तहत 32 गुमशुदा मोबाइल फोन कीमती लगभग 3,75,000/_ को सफलतापूर्वक खोज निकाला गया है। ये सभी मोबाइल विभिन्न नागरिकों द्वारा अलग-अलग समय पर गुम होने की शिकायतों के आधार पर ट्रेस किए गए।

पुलिस अधीक्षक चन्द्रमोहन सिंह के दिशा-निर्देश एवं मार्गदर्शन में, साइबर सेल टीम ने तकनीकी विश्लेषण, ट्रैकिंग और समन्वित प्रयासों के माध्यम से इन मोबाइल फोन को बरामद किया। पुलिस अधीक्षक द्वारा एक औपचारिक कार्यक्रम के तहत इन मोबाइल फोन को उनके वास्तविक मालिकों को सौंपा गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक महोदय ने कहा कि मनेंद्रगढ़ पुलिस नागरिकों की सुरक्षा और संपत्ति की रक्षा हेतु हमेशा तत्पर है। गुमशुदा मोबाइल खोजने की यह पहल लोगों में विश्वास और पुलिस-जन सहयोग को और मजबूत करेगी।” नागरिकों से यह भी अपील की कि यदि उनका मोबाइल फोन गुम या चोरी हो जाए तो तुरंत नज़दीकी पुलिस थाना या साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

कार्यक्रम में उपस्थित,उप पुलिस अधीक्षक, मनेंद्रगढ़ , साइबर सेल प्रभारी व टीम,अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मोबाइल प्राप्त करने वाले नागरिक एवं उनके परिजन मनेंद्रगढ़ साइबर पुलिस आमजन को साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहने और तकनीकी जागरूकता अपनाने की सलाह देती है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें