Advertisment

13th June 2026

BREAKING NEWS

बेहतर स्वास्थ्य और उच्च शिक्षा के लिए सीधी ट्रेन कनेक्टिविटी बेहद जरूरी- हफीज मेमन

आँख से दूर न हो दिल से उतर जाएगा.... वक़्त का क्या हैं गुजरता है, गुजर जाएगा....

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की मौजूदगी में डीएमएफ बैठक सम्पन्न, स्वास्थ्य, शिक्षा और पेयजल को मिली बड़ी सौगात

विकास पथ पर नगर पंचायत झगड़ाखंड, ₹20 लाख की लागत से नाली निर्माण कार्य शुरू

राष्ट्रीयकृत बैंक के लिए फिर उठी आवाज, चेम्बर ऑफ कॉमर्स ने RBI गवर्नर को लिखा पत्र

एमसीबी जिला प्रेस क्लब के विधिक सलाहकार का : अधिवक्ता संघ अध्यक्ष बनने पर मनोज त्रिपाठी का पत्रकार भवन में सम्मान

Praveen Nishee Sun, May 3, 2026

मनेन्द्रगढ़ (एमसीबी): एमसीबी जिला प्रेस क्लब के विधिक सलाहकार मनोज त्रिपाठी के अधिवक्ता संघ मनेन्द्रगढ़ का अध्यक्ष निर्वाचित होने पर पत्रकार भवन में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित पत्रकारों एवं सदस्यों ने उन्हें शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया तथा मुँह मीठा कराकर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने मनोज त्रिपाठी के व्यक्तित्व एवं कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में अधिवक्ता संघ नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगा और न्यायिक क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे।

इस अवसर पर विधिक सलाहकार अधिवक्ता सुरजभान सिंह, प्रेस क्लब के रंजीत सिंह, प्रवीण निशी, सतीश गुप्ता, धीरेन्द्र विश्वकर्मा, सुरेंद्र मिनोचा, अरुण श्रीवास्तव, राजेश सिन्हा, अशोक कुजूर, खगेन्द्र यादव, गुरदीप अरोड़ा सहित अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

समारोह का माहौल सौहार्दपूर्ण रहा और सभी ने एकजुट होकर नए अध्यक्ष के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विज्ञापन

जरूरी खबरें