Advertisment

21st June 2026

BREAKING NEWS

811 अभ्यर्थी होंगे शामिल, बाहर से आने वाले परीक्षार्थियों के लिए विशेष आवास व्यवस्था, कंट्रोल रूम भी सक्रिय

कुछ देर की ख़ामोशी है,फिर शोर आएगा.... तुम्हारा सिर्फ वक़्त आया है, हमारा दौर आएगा....

कलेक्टर हुईं सख्त निर्देश, सुपरवाइजरों को दिया अल्टीमेटम - घर-घर जाकर करें ई-केवाईसी और हितग्राहियों का सत्यापन

जिला शिक्षा अधिकारी से प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ की सौजन्य भेंट, शिक्षा की गुणवत्ता पर हुई चर्चा

मनेन्द्रगढ़ के मधुर अग्रवाल ने सीए परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया नगर का गौरव

बचपन प्ले स्कूल में मनाया गया स्वतन्त्रता दिवस : वीर शहीदों के शहादत को याद किया गया

Praveen Nishee Fri, Aug 15, 2025

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। बचपन प्ले स्कूल में बड़े भव्य रूप से स्वतंत्रता दिवस मनाया गया । 79 वी स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर बचपन प्ले स्कूल में सभी बच्चों, विद्यालय के संचालकों एवं शिक्षिकाओं के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम में स्कूल के सभी संचालक एवं शिक्षिकाओं ने भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। सर्वप्रथम मां सरस्वती एवं भारत माता की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया तत्पश्चात संचालकों के द्वारा ध्वजारोहण करते हुए राष्ट्रगान गाया गया। तत्पश्चात कक्षा नर्सरी एवं एल. के.जी के बच्चों के द्वारा नृत्य की प्रस्तुति दी गयी। इसी क्रम में कक्षा यूकेजी के बच्चों के द्वारा भाषण एवं नृत्य का आयोजन किया गया। मंच का संचालन साधना सिंह एवं वैष्णवी जायसवाल द्वारा किया गया। जिन्होंने स्वतंत्रता दिवस के महत्व के बारे में विस्तार से समझाया।कार्यक्रम के अंत में सभी बच्चों को मिष्ठान वितरण किया गया। विद्यालय के संचालकों संजीव ताम्रकार, आशीष कक्कड़, प्रशांत अग्रवाल, डॉ. एस.के. सिन्हा,श्रीमती ज्योति ताम्रकार, श्रीमती आशी कक्कड़, एवं श्रीमती मीनूलाल सिन्हा, श्रीमती तोशी अग्रवाल) के संरक्षक में स्वतंत्रता दिवस पर प्रकाश डालते हुए कार्यक्रम को सफल बनाया गया। विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर विद्यालय के काउंसलर श्रीमती सोनाली दास के नेतृत्व में सभी शिक्षिकाओं जैसे ( आरिका खान, बी साई प्रीति, रेखा दोहरे, सबा परवीन, नंदनी साहू, अंकिता तिवारी, प्रियंका सिंह, रश्मि प्रसाद, शिल्पी सिन्हा, महक सोनी, रुचि सेन, सुनीता राम, पूजा सोंधीया, रेणुका चौधरी, शालिनी वर्मा, राधा पाण्डेय, राकेश पटवा आदि) का सराहनीय योगदान रहा।

विज्ञापन

जरूरी खबरें