Advertisment

21st June 2026

BREAKING NEWS

कुछ देर की ख़ामोशी है,फिर शोर आएगा.... तुम्हारा सिर्फ वक़्त आया है, हमारा दौर आएगा....

कलेक्टर हुईं सख्त निर्देश, सुपरवाइजरों को दिया अल्टीमेटम - घर-घर जाकर करें ई-केवाईसी और हितग्राहियों का सत्यापन

जिला शिक्षा अधिकारी से प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ की सौजन्य भेंट, शिक्षा की गुणवत्ता पर हुई चर्चा

मनेन्द्रगढ़ के मधुर अग्रवाल ने सीए परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया नगर का गौरव

98 से गणना कर पुरानी पेंशन लागू करने की मांग, प्रदेशभर में शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन

नगर की बेटी श्रुति मंगतानी का सम्मान किया गया : एमसीबी प्रेस क्लब के द्वारा पत्रकार भवन में राष्ट्रपति पदक से सम्मानित ट्रैफिक मैंन डॉ. महेश मिश्रा का सम्मान

Praveen Nishee Sun, Aug 24, 2025

मनेंद्रगढ़। एमसीबी।एमसीबी प्रेस क्लब के द्वारा पत्रकार भवन में आयोजित सम्मान समारोह में राष्ट्रपति पदक से सम्मानित ट्रैफिक मैंन डॉ. महेश मिश्रा एवं नगर की बेटी श्रुति मंगतानी का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में नगर की सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों और जनकपुर से आई महिला गृह उद्योग की टीम ने भी भाग लिया।ज्ञात हो कि डॉ. महेश मिश्रा को 15 अगस्त को रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के हाथों राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया गया था। इस उपलब्धि के बाद पूरे अविभाजित कोरिया जिले में खुशी की लहर दौड़ पड़ी और लोग उनके सम्मान का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।

कार्यक्रम में डॉ. मिश्रा ने कहा कि “एमसीबी प्रेस क्लब के इस व्यापक सम्मान समारोह से मैं अत्यंत प्रसन्न हूं। पिछले 16 वर्षों से कोरिया,मनेंद्रगढ़ क्षेत्र में जनजागरूकता अभियान चला रहा हूं। कानूनी रूप से जिले अलग हो गए हैं, लेकिन दिल आज भी एक है। वर्ष 2006 से मैं लगातार यातायात जागरूकता अभियान चला रहा हूं, और इसी का परिणाम है कि मुझे राष्ट्रपति पदक से नवाजा गया।”

एमसीबी प्रेस क्लब के अध्यक्ष रंजीत सिंह ने कहा कि“ट्रैफिक नियमों को लेकर डॉ. मिश्रा द्वारा चलाए जा रहे जनजागरूकता अभियान की वजह से उन्हें राष्ट्रपति पदक प्राप्त हुआ। इसी उपलक्ष्य में प्रेस क्लब ने सम्मान समारोह का आयोजन किया। साथ ही शहर की बेटी श्रुति मंगतानी, जिन्होंने कक्षा 12वीं में टॉप किया है, का भी सम्मान किया गया।”

मंच का सफल सचालन सतीश गुप्ता ने किया आभार प्रदर्शन पत्रकार संघ अध्यक्ष प्रवीण निशी ने किया ।आज एमसीबी प्रेस क्लब के पत्रकार भवन में इतनी संस्थाओं ने किया डॉ .महेश मिश्रा का सम्मान किया जिसमें एमसीबी जिला प्रेस क्लब ,प्रबल स्त्री फाउंडेशन, लायंस क्लब प्राइड, प्राइवेट स्कूल एसोशियेशन, ग्रीन वैली फाउंडेशन, योग सेवा समिति, कैट संस्था, छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्रीज, राइस मिल एसोसिएशन, लायंस क्लब, रेडक्रास सोसायटी, युवा साथी फांउडेशन, मारवाड़ी तेजस्वनी शाखा, कोरिया महिला गृह उद्योग सम्मिलित होकर सम्मान किया ।

विज्ञापन

जरूरी खबरें