Advertisment

19th June 2026

BREAKING NEWS

मनेन्द्रगढ़ के मधुर अग्रवाल ने सीए परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया नगर का गौरव

98 से गणना कर पुरानी पेंशन लागू करने की मांग, प्रदेशभर में शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन

सघन कुष्ठ खोज अभियान 15 जून से 15 जुलाई तक, घर-घर जाकर होगी पहचान

जिला स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन, श्रीमती रेणुका सिंह मुख्य अतिथि के रूप शामिल होगी

पुरानी पेंशन का लाभ दिलाने की मांग, विधायक के समक्ष रखी गई समस्याएं

प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ, जिला सरगुजा की जिला स्तरीय बैठक : प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ, जिला सरगुजा की बैठक लुण्ड्रा में संपन्न

Praveen Nishee Mon, Nov 10, 2025

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। प्रदेश सह सचिव उजीत मानिकपुरी के मार्गदर्शन में, जिला अध्यक्ष साजिद खान एवं ब्लॉक अध्यक्ष उषा जायसवाल के अथक प्रयास से विकासखंड लुण्ड्रा में प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ, जिला सरगुजा की जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई।

बैठक की शुरुआत मां सरस्वती की पूजा-अर्चना से हुई। तत्पश्चात ब्लॉक अध्यक्ष उषा जायसवाल द्वारा पुष्पवर्षा एवं माल्यार्पण कर अतिथियों का स्वागत किया गया। इस अवसर पर 2004 से पूर्व नियुक्त लगभग 50 शिक्षकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

कार्यक्रम में संभागीय एवं प्रांतीय पदाधिकारियों द्वारा संघ की एक सूत्रीय प्रमुख मांग —

नियुक्ति तिथि 1998 से सेवा की गणना कर पुरानी पेंशन योजना का लाभ देने — पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके साथ ही शिक्षकों की स्थानीय व संगठनात्मक समस्याओं पर भी विमर्श किया गया।

बैठक में आगामी आंदोलनों की रणनीति पर विचार-विमर्श करते हुए सभी सदस्यों ने एकजुट होकर संघर्ष में साथ देने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम का संचालन उजीत मानिकपुरी, प्रांतीय सह सचिव द्वारा किया गया तथा बैठक की अध्यक्षता उपप्रांत अध्यक्ष दिनेश सिंह एवं संभाग अध्यक्ष हजरत अली ने की।

इस अवसर पर कोरिया जिला अध्यक्ष अशोक साहू, सरगुजा जिला अध्यक्ष साजिद खान, कार्यकारी अध्यक्ष धीरेंद्र कुशवाहा, महिला प्रकोष्ठ कार्यकारी प्रांतीय अध्यक्ष श्रीमती गौरी शर्मा, सरगुजा जिला अध्यक्ष श्रीमती सीमा गुप्ता (अंबिकापुर), ब्लॉक अध्यक्ष अंबिकापुर धनेश्वर गुप्ता सहित सरगुजा जिले के अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

प्रांतीय निर्देशानुसार सरगुजा संभाग में आयोजित यह पहला जिला स्तरीय मीटिंग रहा। आगामी रविवार को सूरजपुर जिला में अगली बैठक प्रस्तावित है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें