: राज्यपाल से मुलाक़ात और महाकाली मंदिर का जिक्र..
Admin Wed, Jul 31, 2024
रायपुर।छ्ग राजभवन में मनोनीत राज्यपाल रमेन डेका के शपथग्रहण समारोह के बाद अच्छी मुलाक़ात हुई, दरअसल गुवाहाटी (असम) की प्रसिद्ध माँ कामाख्या के भक्त महामहिम धर्मपत्नी श्रीमती रानी डेका काकोटी के साथ शपथ लेने के पहले आकाशवाणी सिविललाइन स्थित माँ महाकाली के दर्शन कर पूजापाठ करने सुबह गये थे, राजभवन में वरिष्ठ पत्रकार शंकर पांडे से मुलाक़ात के दौरान किसी ने उल्लेख किया वरिष्ठ पत्रकार होने के साथ ही उसी मंदिर ट्रस्ट कमेटी के उपाध्यक्ष हैं, महामहिम ने महाकाली मंदिर की स्थापना, इतिहास आदि पर विस्तृत चर्चा श्री पाण्डे से की।
वही इस शपथ ग्रहण समारोह में आज राजभवन में सीएम विष्णुदेव साय तथा विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह से भी अच्छी मुलाक़ात वरिष्ठ पत्रकार शंकर पांडे से हुई।
विज्ञापन