Advertisment

26th June 2026

BREAKING NEWS

सियासत हो या फिर शतरंज, दोनों का नियम ये है.... बली प्यादों की चढ़ती है, वजीरों को बचाने में....

तेलनदी से ढोर्रा बांध जोड़ो अभियान चलाने की जरूरत है, हो सके तो क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों को सत्याग्रह आंदोलन करना चाहिए

जांच से खुल सकते हैं बड़े राज" "करोड़ों की स्वास्थ्य योजनाओं पर सवाल: दवा वितरण या दवा विनाश?"

नारी राग-रंग महोत्सव 2026 का भव्य शुभारंभ

प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह विफल- स्वप्निल सिन्हा

: जनता के सेवा में तन मन धन से लगे हैं  श्री राम सेवा समिति के सदस्य

Admin Wed, Dec 11, 2024

मनेन्द्रगढ़। एमसीबी। वर्ष 2021 में कुछ मित्रों ने समाज सेवा के लिए एक समिति बनाई "श्री राम सेवा समिति" जिसमें जनप्रतिनिधि,व्यवसायी, पत्रकार आदि शामिल हैं इस समिति में कोई भी पदाधिकारी नहीं है सभी समान रूप से सदस्य हैं पहले यह समिति दुर्गा पूजा, भंडारा आदि आयोजित करती थी लेकिन कोरोना काल में देखा कि लोगों को शव को मुक्तिधाम तक ले जाने वाले नहीं मिल रहे,दाह संस्कार में परेशानी हो रही है तब समिति ने अपने कार्य का विस्तार करते हुए दाह संस्कार हेतु नि: शुल्क लकड़ियां उपलब्ध कराना शुरू किया जिसमें आज तक 478 लोगों को निःशुल्क लकड़ियां उपलब्ध कराई गई हैं लकड़ियों के लिए सदस्य गण स्वयं आपस में ही अंशदान देते हैं कभी-कभी अन्य लोग भी अपने परिजनों के दाह संस्कार के बाद सहयोग देते हैं समिति के दयाशंकर यादव ने बताया कि अब इसमें थोड़ी दिक्कत हो रही है क्योंकि वन विभाग हमें एक बार में केवल पांच चट्टे ही देता है जबकि एक दाह संस्कार में एक चट्टे की आवश्यकता होती है इस संबंध में जब स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल  से कहा तो उनके कारण डीएफओ ने कुछ समय सहयोग किया लेकिन बाद में वही स्थिति बन गई कभी चट्टे नहीं लगते हैं, कभी जो चट्टे लगते हैं वे बहुत मोटे लट्ठे के होते हैं जिन्हें फड़वाने में कीमत से ज्यादा खर्च होता है,कई बार सक्षम लोग भी निःशुल्क लकड़ियां लेते हैं जबकि वे लकड़ियां खरीद सकते हैं और कभी-कभी ऐसा भी हुआ कि कुछ लोग दाह संस्कार के नाम पर लकड़ियां मांग कर लें गए और उनका अन्य घरेलू कार्य में उपयोग किया और कभी गोदाम से लकड़ियां चोरी भी हो जाती हैं समिति के राजकुमार ताम्रकार ने बताया कि समिति सदस्य मनोज अग्रवाल(श्याम परिवार)ने अपने दादाजी बनवारीलाल श्याम लाल चेरीटेबल ट्रस्ट की ओर से दो नग मर्चुरी दान में दी हैं और नगर के पोद्दार परिवार ने अपने दादाजी रामनिवास पोद्दार की स्मृति में समिति को स्वर्ग रथ(शव वाहन) दिया है जिसका शुल्क मात्र 1100/- रूपए है, लकड़ियों की कीमत लगभग 4000/- रूपए होती है जो निःशुल्क होती हैं लेकिन दान स्वैच्छिक होता है जिसकी रसीद दी जाती है इस समिति में मधुसूदन पोद्दार,मनोज अग्रवाल(श्याम परिवार), मनोज अग्रवाल(रायपुर), अभिषेक अग्रवाल, सुधीर पोद्दार, सुदीप पोद्दार,अमित पोद्दार, राजकुमार ताम्रकार,जय प्रकाश अग्रवाल, रघुनाथ पोद्दार, आशीष अग्रवाल, अशोक बोंदिया,बंटी चावला, हेमंत पोद्दार, सतीश कुमार गुप्ता(आईबीसी 24), चंद्रशेखर अग्रवाल, नारायण अग्रवाल, रितेश पोद्दार, नारायण अग्रवाल, पार्षद दयाशंकर यादव आदि हैं नगर के गणमान्यजनों को भी समय-समय पर इस समिति को दान देना चाहिए ताकि उनका यह सद्कार्य निरंतर चलता रहे वन विभाग से भी अपेक्षा है कि समिति को सहयोग करे

विज्ञापन

जरूरी खबरें