Advertisment

21st June 2026

BREAKING NEWS

811 अभ्यर्थी होंगे शामिल, बाहर से आने वाले परीक्षार्थियों के लिए विशेष आवास व्यवस्था, कंट्रोल रूम भी सक्रिय

कुछ देर की ख़ामोशी है,फिर शोर आएगा.... तुम्हारा सिर्फ वक़्त आया है, हमारा दौर आएगा....

कलेक्टर हुईं सख्त निर्देश, सुपरवाइजरों को दिया अल्टीमेटम - घर-घर जाकर करें ई-केवाईसी और हितग्राहियों का सत्यापन

जिला शिक्षा अधिकारी से प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ की सौजन्य भेंट, शिक्षा की गुणवत्ता पर हुई चर्चा

मनेन्द्रगढ़ के मधुर अग्रवाल ने सीए परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया नगर का गौरव

नेत्रहीन बच्चों के बीच मनाया जन्मदिवस : मध्य प्रदेश के कुटीर एवं ग्रामीण उद्योग राज्य मंत्री दिलीप जायसवाल पहुंचे नेत्रहीन विद्यालय

Praveen Nishee Sun, Aug 17, 2025

मनेन्द्रगढ़। एमसीबी। मध्यप्रदेश के कुटीर एवं ग्रामीण उद्योग राज्य मंत्री दिलीप जायसवाल ने रविवार को अपना जन्मदिन मनेन्द्रगढ़ स्थित नेत्रहीन विद्यालय के बच्चों के बीच मनाकर सभी का दिल जीत लिया। मंत्री जायसवाल ने बच्चों से आत्मीय संवाद किया, उन्हें आशीर्वाद दिया और उनके साथ बैठकर भोजन भी किया।

इस अवसर पर मंत्री जायसवाल ने कहा कि "इन बच्चों के चेहरों की मुस्कान ही मेरे लिए सबसे बड़ा उपहार है। समाज के प्रत्येक वर्ग तक सरकार की योजनाएँ पहुँचना हमारी जिम्मेदारी है।"

उन्होंने आगे दिव्यांग जनों को प्रेरित करते हुए कहा कि "दिव्यांगता कोई कमी नहीं, बल्कि ईश्वर का विशेष वरदान है। यदि आत्मविश्वास और संकल्प मजबूत हो तो जीवन की हर मंज़िल को पाया जा सकता है। आप सभी बच्चों की लगन और प्रतिभा समाज के लिए प्रेरणा है।"

नेत्रहीन विद्यालय के बच्चों ने भी मंत्री के साथ समय बिताकर प्रसन्नता व्यक्त की और उनके दीर्घायु होने की शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर बच्चों ने एक से बढ़कर एक देशभक्ति गीत और भजन प्रस्तुत कर सभी को भावविभोर कर दिया।

कार्यक्रम में मनेन्द्रगढ़ भाजपा मंडल द्वारा मंत्री का अभूतपूर्व स्वागत किया गया। इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि सरजू यादव, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रामचरित द्विवेदी,प्रेम यादव,मंडल अध्यक्ष रोहित वर्मा, महामंत्री एम. पी. सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष आलोक जायसवाल, रामधुन जायसवाल, विनीत जायसवाल, व्यवसायी गिरधारी लाल गुप्ता, विद्यालय प्राचार्य संतोष सर, राकेश गुप्ता सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

उपस्थित जनसमूह ने मंत्री जायसवाल की संवेदनशीलता और सामाजिक सरोकारों से जुड़ाव को अद्भुत उदाहरण बताया। संपूर्ण कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रामचरित द्विवेदी ने किया.

विज्ञापन

जरूरी खबरें