Advertisment

22nd June 2026

BREAKING NEWS

वन भूमि डायवर्सन और टेंडर प्रक्रिया में तेजी लाने की मांग, प्रधानमंत्री को लिखा पत्र

811 अभ्यर्थी होंगे शामिल, बाहर से आने वाले परीक्षार्थियों के लिए विशेष आवास व्यवस्था, कंट्रोल रूम भी सक्रिय

कुछ देर की ख़ामोशी है,फिर शोर आएगा.... तुम्हारा सिर्फ वक़्त आया है, हमारा दौर आएगा....

कलेक्टर हुईं सख्त निर्देश, सुपरवाइजरों को दिया अल्टीमेटम - घर-घर जाकर करें ई-केवाईसी और हितग्राहियों का सत्यापन

जिला शिक्षा अधिकारी से प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ की सौजन्य भेंट, शिक्षा की गुणवत्ता पर हुई चर्चा

: मृतकों के परिजनों के घर पहुंची विधायक हुई भावुक,सड़क हादसे में मृत हुए परिजनों को विधायक ने दिया सहायता राशि का चेक

Admin Sat, Jan 27, 2024

मनेन्द्रगढ़। एमसीबी।  सड़क हादसे का शिकार हुई भरतपुर विकासखंड के शेरी ग्राम पंचायत के 10 साल की बच्ची अनन्या भुरतिया की मौत के बाद मृतकों के परिजनों को भरतपुर सोनहत विधायक रेणुका सिंह ने तहसीलदार भरतपुर की मौजूदगी में आपदा राहत कोष से 25 हजार रुपये की सहायता प्रदान की। विधायक रेणुका सिंह ने मृतिका के पिता रोहणी प्रसाद भुरतिया और माँ गीता भुरतिया के अलावा परिजनों को आर्थिक सहायता प्रदान करते हुए हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा ऐसे हादसों पर शासन गंभीर है और तत्काल सहायता प्रदान कराया जा रहा है। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नहीं की जाएगी।उन्होंने कहा ऐसे हादसों पर बिना किसी भेदभाव के प्रशासन तत्काल सहायता प्रदान करने की कार्रवाई पूरा करें। साथ ही विधायक रेणुका सिंह ने इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों से हादसे के बारे में जानकारी ली। विधायक ने इस दौरान सड़क पर जल्द जल्द से ब्रेकर बनाने के निर्देश तहसीलदार भरतपुर को दिए। इस दौरान जनपद पंचायत भरतपुर अध्यक्ष राजकुमारी बैगा व भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे। भावुक हुई रेणुका सिंह बीते दिनों जनकपुर तिराहे में बस हादसे का शिकार हुए मृतकों के घर भी विधायक रेणुका सिंह पहुंची। यहां मृतकों के परिजनों से मुलाकात के दौरान विधायक रेणुका सिंह भावुक हो गई और उनके आंखों में आंसू छलक पड़े। इस दौरान विधायक रेणुका सिंह ने प्रशासन को जल्द से जल्द मृतकों के परिजनों को सहायता राशि मुहैया कराने के निर्देश दिए।

विज्ञापन

जरूरी खबरें