Advertisment

22nd June 2026

BREAKING NEWS

वन भूमि डायवर्सन और टेंडर प्रक्रिया में तेजी लाने की मांग, प्रधानमंत्री को लिखा पत्र

811 अभ्यर्थी होंगे शामिल, बाहर से आने वाले परीक्षार्थियों के लिए विशेष आवास व्यवस्था, कंट्रोल रूम भी सक्रिय

कुछ देर की ख़ामोशी है,फिर शोर आएगा.... तुम्हारा सिर्फ वक़्त आया है, हमारा दौर आएगा....

कलेक्टर हुईं सख्त निर्देश, सुपरवाइजरों को दिया अल्टीमेटम - घर-घर जाकर करें ई-केवाईसी और हितग्राहियों का सत्यापन

जिला शिक्षा अधिकारी से प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ की सौजन्य भेंट, शिक्षा की गुणवत्ता पर हुई चर्चा

: विधायक रेणुका सिंह अपने विधानसभा क्षेत्र के केल्हारी पहुंची, यहां उन्होंने गोंड किसान परिवार के घर पहुंचकर छेर छेरता मांगा

Admin Thu, Jan 25, 2024

मनेन्द्रगढ़। एमसीबी। भरतपुर सोनहत विधायक व पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री गुरुवार को अपने विधानसभा क्षेत्र में छेरता मांगने निकली। विधायक रेणुका सिंह अपने विधानसभा क्षेत्र के केल्हारी पहुंची, यहां उन्होंने गोंड किसान परिवार के घर पहुंचकर छेर छेरता मांगा। इस दौरान विधायक ने सभी को छेरछेरा की बधाई दी। रेणुका सिंह ने इस दौरान अपनी बचपन की यादों को ताजा करते हुए की मैंने बचपन में खूब छेर छेरता मांगा है। स्कूल जाने के लिए घर से निकलती थी और अपने सहपाठियों के साथ गांव में छेरता मांगने चली जाती थी। फिर जो भी खाद्य सामग्री छेरता में मिलती थी। उसे लेकर पिकनिक मनाने जाते थे। विधायक ने छेर बरक दिन छेरछेरा, माई कोठी के धान ला हेरहेरा' कहते हुए दान मांगा। इस दौरान लोगों ने उन्हें भेंट में चावल और आलू भी दिए। विधायक रेणुका सिंह ने कहा कि छेरछेरा पुन्नी पर बच्चों, युवाओं, किसानों, मजदूरों और महिलाओं की टोली घर-घर जाकर दान मांगते हैं। धनी और गरीब एक दूसरे के घर दान मांगने जाते हैं। एकत्र धान, राशि और सामग्री गांवों में रचनात्मक कार्यों में लगाई जाती है। उन्होंने कहा, छेरछेरा की यह भावना है कि किसानों के उत्पादित फसल केवल उसके लिए नहीं बल्कि समाज के अभावग्रस्त और जरूरतमंद लोगों, कामगारों और पशु-पक्षियों के लिए भी काम आती है। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य दृगपाल सिंह व भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद थे

विज्ञापन

जरूरी खबरें