Advertisment

20th June 2026

BREAKING NEWS

कुछ देर की ख़ामोशी है,फिर शोर आएगा.... तुम्हारा सिर्फ वक़्त आया है, हमारा दौर आएगा....

कलेक्टर हुईं सख्त निर्देश, सुपरवाइजरों को दिया अल्टीमेटम - घर-घर जाकर करें ई-केवाईसी और हितग्राहियों का सत्यापन

जिला शिक्षा अधिकारी से प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ की सौजन्य भेंट, शिक्षा की गुणवत्ता पर हुई चर्चा

मनेन्द्रगढ़ के मधुर अग्रवाल ने सीए परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया नगर का गौरव

98 से गणना कर पुरानी पेंशन लागू करने की मांग, प्रदेशभर में शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन

सरस्वती शिशु मंदिर में : मातृ-गोष्ठी 21 को, स्वास्थ्य मंत्री होंगे मुख्य अतिथि

Praveen Nishee Sat, Sep 20, 2025

मनेंद्रगढ़. सरस्वती शिशु मंदिर, मनेंद्रगढ़ (जिला एमसीबी) में रविवार 21 सितंबर को मातृ-गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम अपराह्न 3 बजे विद्यालय परिसर में होगा। इसमें छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

विद्यालय व्यवस्थापक दिनेश्वर मिश्र और प्राचार्य विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि मातृ-गोष्ठी का मुख्य उद्देश्य विद्यालय और घर के बीच सेतु निर्माण करना है, ताकि बच्चों की शिक्षा, अनुशासन और संस्कारों को और मजबूत किया जा सके।

कार्यक्रम का उद्देश्य- मातृ-गोष्ठी में अभिभावकों को विद्यालय की शिक्षा पद्धति, बच्चों की पढ़ाई में सहयोग, सांस्कृतिक व नैतिक मूल्यों की जानकारी दी जाएगी। इसके साथ ही माताओं की सहभागिता से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की दिशा तय होगी। विद्यालय प्रबंधन समिति ने माताओं और अभिभावकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इस आयोजन को सफल बनाएं।

: मातृ-गोष्ठी क्यों महत्वपूर्ण?-बच्चों की शिक्षा और संस्कार निर्माण में माताओं की सीधी भूमिका। विद्यालय और घर के बीच आपसी समन्वय स्थापित करने का अवसर।अभिभावकों को विद्यालय की गतिविधियों और शिक्षण पद्धति से जोड़ना।विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए सामूहिक प्रयास।

विज्ञापन

जरूरी खबरें