Advertisment

20th June 2026

BREAKING NEWS

कुछ देर की ख़ामोशी है,फिर शोर आएगा.... तुम्हारा सिर्फ वक़्त आया है, हमारा दौर आएगा....

कलेक्टर हुईं सख्त निर्देश, सुपरवाइजरों को दिया अल्टीमेटम - घर-घर जाकर करें ई-केवाईसी और हितग्राहियों का सत्यापन

जिला शिक्षा अधिकारी से प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ की सौजन्य भेंट, शिक्षा की गुणवत्ता पर हुई चर्चा

मनेन्द्रगढ़ के मधुर अग्रवाल ने सीए परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया नगर का गौरव

98 से गणना कर पुरानी पेंशन लागू करने की मांग, प्रदेशभर में शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन

एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल : म्रगांक शिवहरे ने आर्म रेसलिंग में जीता स्वर्ण पदक

Praveen Nishee Sat, Oct 11, 2025

मनेन्द्रगढ़। एमसीबी । एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल, मनेन्द्रगढ़ के कक्षा बारहवीं के प्रतिभाशाली छात्र म्रगांक शिवहरे ने नई दिल्ली में आयोजित 12वें मेगा कॉम्पिटिशन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता।

यह राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल के कॉर्पोरेट कार्यालय द्वारा “बॉर्न टू विन” श्रेणी के अंतर्गत आयोजित की गई थी। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारत के विख्यात पहलवान एवं पद्मश्री बजरंग पूनिया थे, जिन्होंने स्वयं म्रगांक शिवहरे को स्वर्ण पदक पहनाकर और मेरिट प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

उल्लेखनीय है कि पद्मश्री बजरंग पूनिया ने वर्ष 2020 में टोक्यो ओलंपिक में फ्रीस्टाइल रेसलिंग में कांस्य पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया था।

म्रगांक शिवहरे को आर्म रेसलिंग, मार्शल आर्ट एवं शतरंज में विशेष दक्षता प्राप्त है। उन्होंने पूर्व में भी जिला एवं राज्य स्तर पर अनेक प्रतियोगिताओं में भाग लेकर स्वर्ण पदक अर्जित किए हैं।

उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में अपार हर्ष का माहौल है। विद्यालय के डायरेक्टर्स, प्राचार्य एवं शिक्षकों ने म्रगांक को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें