Advertisment

20th June 2026

BREAKING NEWS

कुछ देर की ख़ामोशी है,फिर शोर आएगा.... तुम्हारा सिर्फ वक़्त आया है, हमारा दौर आएगा....

कलेक्टर हुईं सख्त निर्देश, सुपरवाइजरों को दिया अल्टीमेटम - घर-घर जाकर करें ई-केवाईसी और हितग्राहियों का सत्यापन

जिला शिक्षा अधिकारी से प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ की सौजन्य भेंट, शिक्षा की गुणवत्ता पर हुई चर्चा

मनेन्द्रगढ़ के मधुर अग्रवाल ने सीए परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया नगर का गौरव

98 से गणना कर पुरानी पेंशन लागू करने की मांग, प्रदेशभर में शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन

महिला समता मंच की पहल : शिक्षक दिवस में महिला समता मंच के द्वारा श्रीमती मरियम बड़ा,सुश्री अल्पना दास का सम्मान किया गया

Praveen Nishee Sun, Sep 7, 2025

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। महिला समता मंच द्वारा प्रथम राष्ट्रपति डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म दिवस को शिक्षक दिवस के रूप में बड़े ही धूमधाम से विजय इंगलिश मिडियम स्कूल में मनाया गया। इस कार्यक्रम में पी. एम. श्री स्कूल चनवारीडांड की प्रधान पाठिका श्रीमती मरियम बड़ा और विजय इंगलिश मिडियम, विद्यालय की सुश्री अल्पना दास को पूर्ण निष्ठा और लगन से अपने कार्य को सफलता पूर्वक कर रही है। उनका सम्मान महिला समता मंच द्वारा किया गया। श्रीमती मरियम बड़ा ने तन, मन और धन से पी.एम. श्री विद्यालय को हरा भरा कर दिया उनका स्वभाव बहुत ही शांत और गरिमा पूर्व है सुश्री अल्पना दास भी मृदुभाषी और कर्तव्यनिष्ठ है महिला समती मंच की सभी महिलाओं ने उत्साहपूर्वक उनका सम्मान करते हुये उज्जवल भविष्य की कामना की है। इस कार्यक्रम में श्रीमती रीता दास (अध्यक्ष) श्रीमती मालती अग्रवाल, गीता सक्सेना,गंगा ताम्रकार, भारती छतानी, डाली अग्रवाल, चंदा वैश्य, वीरागना श्रीवास्ताव, रिया, जिनवानी, चम्पा शाह, विमला यादव, भावना गुप्ता, किरण तिवारी, अंजू पाण्डेय और माया सेन इत्यादि मेंम्बरो ने अपना सहयोग प्रदान किया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें