Advertisment

19th June 2026

BREAKING NEWS

मनेन्द्रगढ़ के मधुर अग्रवाल ने सीए परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया नगर का गौरव

98 से गणना कर पुरानी पेंशन लागू करने की मांग, प्रदेशभर में शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन

सघन कुष्ठ खोज अभियान 15 जून से 15 जुलाई तक, घर-घर जाकर होगी पहचान

जिला स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन, श्रीमती रेणुका सिंह मुख्य अतिथि के रूप शामिल होगी

पुरानी पेंशन का लाभ दिलाने की मांग, विधायक के समक्ष रखी गई समस्याएं

भूमि अधिग्रहण और टेंडर प्रक्रिया शीघ्र पूरी करने की मांग : नागपुर हॉल्ट न्यू रेल लाइन विस्तारीकरण परियोजना,पूर्व डीआरयूसीसी सदस्य पटेल ने प्रधानमंत्री को लिखा पत्र

Praveen Nishee Thu, Nov 20, 2025

मनेंद्रगढ़। एमसीबी । रेलवे डिवीजन बिलासपुर के पूर्व डीआरयूसीसी सदस्य अधिवक्ता विजय प्रकाश पटेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव एवं रेलवे बोर्ड अध्यक्ष सतीश कुमार को पत्र भेजकर नागपुर हॉल्ट न्यू रेल लाइन विस्तारीकरण परियोजना के लंबित पड़े भूमि अधिग्रहण व टेंडर प्रक्रिया को तत्काल पूर्ण किए जाने की मांग की है।

अधिवक्ता पटेल ने पत्र में उल्लेख किया है कि इस बहुप्रतीक्षित और जीवनदायिनी परियोजना का भूमि पूजन वर्ष 2018 में सम्पन्न हुआ था, जिसे दो वर्ष में पूर्ण करने की सार्वजनिक घोषणा भी उस समय की गई थी। परियोजना के लिए स्वीकृत करीब 241.50 करोड़ रुपये की संपूर्ण राशि उपलब्ध है। केंद्र और राज्य के बीच हुए एमओयू के तहत राज्यांश भी मुख्यमंत्री विष्णुदेव सरकार द्वारा 9 फरवरी 2024 के बजट में जारी किया जा चुका है।

इसके बावजूद परियोजना की अंतिम भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया मनेन्द्रगढ़ कलेक्टर कार्यालय में लंबित है। अधिवक्ता पटेल ने बताया कि तमाम विभागीय औपचारिकताओं के बाद भारत के राजपत्र में 8 मई 2025 को प्रारंभिक और 27 अगस्त 2025 को अंतिम भू-अर्जन अधिसूचना प्रकाशित हो चुकी है, फिर भी अधिग्रहण और टेंडर की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पाई है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के निर्देश और परियोजना की महत्ता के बावजूद कार्यवाही में देरी से सरगुजा एवं शहडोल संभाग सहित सम्पूर्ण कोयलांचल क्षेत्र के लाखों नागरिकों में गहरी निराशा और असंतोष व्याप्त है।

अधिवक्ता पटेल ने प्रधानमंत्री से पुनः हस्तक्षेप करते हुए संबंधित भूमि स्वामियों को शीघ्र मुआवजा प्रदान कर भूमि अधिग्रहण पूर्ण करने तथा तत्काल टेंडर बुलाए जाने का आग्रह किया है। उन्होंने आवश्यक कार्यवाही हेतु पत्र की प्रतिलिपि कैबिनेट मंत्री एवं विधायक श्यामबिहारी जायसवाल, दपू मध्य रेलवे के महाप्रबंधक तरुण प्रकाश, डीआरएम राजमल खोईवाल, कलेक्टर एवं नोडल अधिकारी को भी भेजी है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें