Advertisment

21st June 2026

BREAKING NEWS

वन भूमि डायवर्सन और टेंडर प्रक्रिया में तेजी लाने की मांग, प्रधानमंत्री को लिखा पत्र

811 अभ्यर्थी होंगे शामिल, बाहर से आने वाले परीक्षार्थियों के लिए विशेष आवास व्यवस्था, कंट्रोल रूम भी सक्रिय

कुछ देर की ख़ामोशी है,फिर शोर आएगा.... तुम्हारा सिर्फ वक़्त आया है, हमारा दौर आएगा....

कलेक्टर हुईं सख्त निर्देश, सुपरवाइजरों को दिया अल्टीमेटम - घर-घर जाकर करें ई-केवाईसी और हितग्राहियों का सत्यापन

जिला शिक्षा अधिकारी से प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ की सौजन्य भेंट, शिक्षा की गुणवत्ता पर हुई चर्चा

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल,मनेंद्रगढ़ को मिला : ‘नेशनल स्कूल अवॉर्ड 2025’ का सम्मान

Praveen Nishee Mon, Aug 4, 2025

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, मनेंद्रगढ़ ने एक और उत्कृष्ट उपलब्धि अपने नाम करते हुए नेशनल स्कूल अवॉर्ड 2025 में “बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु सर्वश्रेष्ठ विद्यालय – छत्तीसगढ़” का गौरवपूर्ण खिताब प्राप्त किया है। यह सम्मान स्कूल की निदेशिका श्रीमती पूनम सिंह ने प्राप्त किया ।

यह प्रतिष्ठित पुरस्कार समारोह 3 अगस्त 2025 को होटल रेडिसन ब्लू, द्वारका, नई दिल्ली में आयोजित किया गया, जिसमें देशभर से चयनित प्रमुख शिक्षण संस्थानों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट जनरल संजय कुलकर्णी,सियाचिन के वीर एवं भारतीय सेना के वरिष्ठ अधिकारी और असीम गोयल – पूर्व राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), महिला एवं बाल विकास, हरियाणा सरकार की उपस्थिति ने समारोह को गरिमा और प्रेरणा से भर दिया। दोनों अतिथियों ने शिक्षा के महत्व और समाज के विकास में विद्यालयों की भूमिका पर प्रेरणादायक विचार साझा किए। समारोह के दौरान एक विशेष पैनल चर्चा का आयोजन भी किया गया, जिसमें स्कूल नेतृत्व की बदलती भूमिका और भविष्य की शिक्षा व्यवस्था पर संवाद हुआ। विशिष्ट पैनलिस्ट: प्रो. (डॉ.) अविनाश धादीच – संस्थापक निदेशक, धीरूभाई अंबानी स्कूल ऑफ लॉ, धीरूभाई अंबानी विश्वविद्यालय सुमित वर्मा – शिक्षाविद् एवं निदेशक – SSC Educator और सुश्री निधि अदलखा – वरिष्ठ शैक्षणिक सलाहकार, NCERT एवं मेंटर, NCTE इस परिचर्चा ने नई पीढ़ी के लिए शिक्षा को और अधिक समावेशी, जागरूक और नेतृत्व-केंद्रित बनाने के उपायों पर रोशनी डाली।

यह सम्मान विद्यालय की उस दूरदर्शिता, प्रतिबद्धता और परिश्रम का प्रमाण है, जो बच्चों के शैक्षणिक, नैतिक, सामाजिक और रचनात्मक विकास के जरूरी है। यह सफलता समर्पित शिक्षकों, विद्यार्थियों, अभिभावकों और प्रबंधन की सामूहिक मेहनत का नतीजा है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें