: राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस एवं नव प्रवेशित विद्यार्थियों का अभिनंदन कार्यक्रम
Admin Sun, Sep 24, 2023
मनेन्द्रगढ़।एमसीबी। शासकीय विवेकानन्द स्नातकोत्तर महाविद्यालय मनेन्द्रगढ़ में राष्ट्रीय सेवा योजना के 54 वें स्थापना दिवस के अवसर पर 24 सितम्बर को राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रतीक पुरूष स्वामी विवेकानन्द की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन क्षेत्र के माननीय विधायक डॉ. विनय जायसवाल की गारिमामयी उपस्थिति में कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। तत्पश्चात रासेयों के स्वयं सेवक छात्राओं लीलावती एवं साथियों के द्वारा रासेयों लक्ष्य गीत प्रस्तुत किया गया। महाविद्यालय में नवगठित कला, विज्ञान एवं वाणिज्य परिषद् के विद्यार्थियों को महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सरोज बाला श्याग विश्नोई नेे मनोनीत पदाधिकारियों एवं सदस्यों को शपथ दिलाई एवं स्वामी विवेकानन्द के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर अपना उद्बोधन दिया। महाविद्यालय के अन्य प्राध्यापकों डॉ. श्रावणी चक्रवर्ती, डॉ. रश्मि तिवारी, सुशील तिवारी, श्रीमती प्रभा राज के द्वारा भी स्वामी विवेकानन्द के व्यतित्व एवं कृतित्व पर अपने उद्बोधन दिया।
कार्यक्रम के दूसरे चरण में नवप्रवेशित विद्यार्थियों का स्वागत कार्यक्रम का आयोजन क्षेत्र के विधायक डॉ. विनय जायसवाल की गारिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ। छात्र/छात्राओं के द्वारा मुख्य अतिथि के समक्ष संस्कृतिक कार्यक्रमों मेें नृत्य गायन नाटक आदि की मनभावन प्रस्तुति दी गई सास्कृतिक कार्यक्रम की शुरूवात राजगीत से हुई। कार्यक्रम का संचालन शिवम् मिश्रा, रागिनी यादव, अरहम अंसारी, तथा सतेन्द्र के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारीगण डॉ. श्रावणी चक्रवर्ती, डॉ. रश्मि तिवारी, सुशील तिवारी, श्रीमती प्रभा राज, रंजीतमणी सतनामी, डॉ. नसीमा बेगम अंसारी, श्रीमती स्मृति अग्रवाल, कमलेश पटेल श्रीमती नीलम द्विवेदी, रामनिवास गुप्ता, पुष्पराज सिंह, श्रीमती रेखा सिंह, अवनीश गुुप्ता, मनीष कुमार श्रीवास्तव, सुनीत जाँनसन बाड़ा, पी.एल. पटेल, आर.के. गुप्ता, श्रीमती मीना त्रिपाठी, हेमन्त सिंह, साधना बुनकर, श कमलू सिंह मार्को, लड्डू गोपाल, भोला, प्रदीप मलिक, सतीश सोनी की सहभागिता रही एवं इस अवसर पर रासेयो के स्वयं सेवक छात्र-छात्राओं के साथ महाविद्यालय के अन्य समस्त छात्र-छात्रा भारी संख्या में उपस्थित रहे।
विज्ञापन