Advertisment

5th June 2026

BREAKING NEWS

सिल्वर बाइक में ‘हरा सोना’ भरकर चले थे तस्कर, अमलीपदर पुलिस ने रास्ते में ही बिगाड़ दिया पूरा खेल!

स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन, एसडीएम लिंगराज सिदार ने रक्तदान कर किया शुभारंभ..

विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन, एसडीएम लिंगराज सिदार ने रक्तदान कर किया शुभारंभ

विश्व पर्यावरण दिवस पर गोंडवाना मरीन फॉसिल्स में पौधा रोपण

बटालियन एवं पुलिस जवानों ने किया योगाभ्यास, स्वामी परमार्थ देव ने दिया अनुशासन और सकारात्मकता का संदेश

पदभार ग्रहण करते ही दिखी प्रशासनिक सक्रियता : नवपदस्थ कलेक्टर सुश्री संतन देवी जांगड़े ने संभाली एमसीबी जिले की कमान,

Praveen Nishee Fri, May 8, 2026

कलेक्ट्रेट पहुंचते ही किया सभी विभागों का औचक निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सुशासन और त्वरित जनसेवा के निर्देश

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। जिले को आज नई प्रशासनिक नेतृत्वकर्ता के रूप में एक ऊर्जावान और अनुभवी कलेक्टर मिलीं। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा नियुक्त नवपदस्थ कलेक्टर सुश्री संतन देवी जांगड़े ने आज विधिवत रूप से एमसीबी जिले के कलेक्टर पद का कार्यभार ग्रहण किया। जिला कार्यालय पहुंचने पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनका आत्मीय स्वागत करते हुए पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया।

पदभार ग्रहण करने के तुरंत बाद ही कलेक्टर सुश्री जांगड़े पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आईं। उन्होंने बिना समय गंवाए कलेक्ट्रेट परिसर की विभिन्न शाखाओं का औचक निरीक्षण किया और कार्यालयीन व्यवस्थाओं, अभिलेखों के संधारण तथा आमजन से जुड़े कार्यों की स्थिति का बारीकी से जायजा लिया। उनके इस सक्रिय और अनुशासित कार्यशैली ने पहले ही दिन प्रशासनिक अमले में नई ऊर्जा का संचार कर दिया।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने विभिन्न शाखाओं में कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया और विभागीय कार्यप्रणाली की जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि राज्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने निर्देशित किया कि कार्यालय में आने वाले प्रत्येक नागरिक की समस्या को गंभीरता से सुना जाए तथा लंबित प्रकरणों का समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाए।

कलेक्टर सुश्री जांगड़े ने फाइलों के सुव्यवस्थित रखरखाव, कार्यालयीन अनुशासन और समयबद्ध कार्य संस्कृति पर विशेष जोर देते हुए कहा कि प्रशासनिक व्यवस्था तभी मजबूत होगी जब आम जनता को त्वरित और पारदर्शी सेवाएं मिलेंगी। उन्होंने कहा कि शासन की मंशानुरूप जिले के विकास कार्यों को गति देने और ग्रामीण से शहरी क्षेत्र तक योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिकता रहेगी।

अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि एमसीबी जिले का सर्वांगीण विकास, बेहतर प्रशासनिक समन्वय और आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान उनकी कार्यशैली का मूल आधार होगा। उन्होंने टीम भावना के साथ कार्य करने पर बल देते हुए सभी अधिकारियों से जनहित को सर्वाेपरि रखने की अपील की।

गौरतलब है कि सुश्री संतन देवी जांगड़े इससे पूर्व स्वास्थ्य विभाग में संयुक्त सचिव के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा चुकी हैं। प्रशासनिक अनुभव और कुशल कार्यशैली के लिए पहचानी जाने वाली सुश्री जांगड़े के नेतृत्व में अब एमसीबी जिले में विकास कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्रीमती रतना सिंह, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंकिता सोम, अपर कलेक्टर श्रीमती नम्रता डोंगरे, श्री अनिल कुमार सिदार, जिले के समस्त एसडीएम, जनपद सीईओ, तहसीलदार, वरिष्ठ विभागीय अधिकारी एवं विभिन्न विभागों के जिला प्रमुख उपस्थित रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें