Advertisment

14th June 2026

BREAKING NEWS

मोटरयान अधिनियम के तहत ₹5,000 का चालान, मॉडिफाइड सायलेंसर जप्त

बेहतर स्वास्थ्य और उच्च शिक्षा के लिए सीधी ट्रेन कनेक्टिविटी बेहद जरूरी- हफीज मेमन

आँख से दूर न हो दिल से उतर जाएगा.... वक़्त का क्या हैं गुजरता है, गुजर जाएगा....

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की मौजूदगी में डीएमएफ बैठक सम्पन्न, स्वास्थ्य, शिक्षा और पेयजल को मिली बड़ी सौगात

विकास पथ पर नगर पंचायत झगड़ाखंड, ₹20 लाख की लागत से नाली निर्माण कार्य शुरू

अनूपपुर जिले की राजनीति से एक बड़ी अहम खबर : निर्भय नारायण राव बने कांग्रेस पार्टी अनूपपुर जिले के महामंत्री

Praveen Nishee Sun, Apr 12, 2026

राजनगर/अनूपपुर। नगर परिषद डुमरकछार, वार्ड नंबर 4 से निर्दलीय चुनाव जीतकर राजनीति में कदम रखने वाले निर्भय नारायण राव ने बेहद कम समय में बड़ी पहचान बना ली है। महज 3 साल के राजनीतिक सफर में उन्होंने मंडल अध्यक्ष से लेकर जिला स्तर तक का मुकाम हासिल कर एक नई मिसाल पेश की है।

अब कांग्रेस पार्टी ने उन पर भरोसा जताते हुए उन्हें अनूपपुर जिले का जिला महामंत्री नियुक्त किया है। वहीं, नगर परिषद बनगांव से हरिशंकर दुबे को जिला उपाध्यक्ष और सेमरा से नरोत्तम अहिरवार को जिला सचिव के पद पर मनोनीत किया गया है।

डुमरकछार क्षेत्र में निर्भय राव को एक जमीनी नेता के रूप में देखा जा रहा है, जिन्होंने अपने कार्यों और व्यवहार से लोगों के दिलों में खास जगह बनाई है। उनकी पहचान साफ-सुथरी छवि, ईमानदार राजनीति और हर परिस्थिति में जनता के साथ खड़े रहने वाले नेता के रूप में बन चुकी है।

युवा, महिलाएं और बुजुर्ग—हर वर्ग में उनकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। यही कारण है कि स्थानीय लोगों का मानना है कि आने वाले समय में कांग्रेस पार्टी उन्हें और भी बड़ी जिम्मेदारियां सौंप सकती है।

नगरीय निकाय चुनावों को लेकर भी उनका प्रभाव साफ नजर आ रहा है। आम जनता के बीच उनकी स्वीकार्यता लगातार बढ़ रही है, जिससे विपक्षी खेमे में भी हलचल देखी जा रही है।

निर्भय नारायण राव ने यह साबित किया है कि राजनीति में सफलता का आधार पद या परिवार नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और ईमानदारी होती है। उनकी नई जिम्मेदारी से न केवल संगठन को मजबूती मिलेगी, बल्कि अनूपपुर जिले की राजनीति को भी नई दिशा मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें