Advertisment

13th June 2026

BREAKING NEWS

मोटरयान अधिनियम के तहत ₹5,000 का चालान, मॉडिफाइड सायलेंसर जप्त

बेहतर स्वास्थ्य और उच्च शिक्षा के लिए सीधी ट्रेन कनेक्टिविटी बेहद जरूरी- हफीज मेमन

आँख से दूर न हो दिल से उतर जाएगा.... वक़्त का क्या हैं गुजरता है, गुजर जाएगा....

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की मौजूदगी में डीएमएफ बैठक सम्पन्न, स्वास्थ्य, शिक्षा और पेयजल को मिली बड़ी सौगात

विकास पथ पर नगर पंचायत झगड़ाखंड, ₹20 लाख की लागत से नाली निर्माण कार्य शुरू

वरिष्ठ साहित्यकार एवं सेवानिवृत शिक्षक उपाध्याय : भारतीय जनता पार्टी के प्रांतीय शिक्षा प्रकोष्ठ के सदस्य मनोनीत

Praveen Nishee Sat, Apr 18, 2026

मनेद्रगढ़। एमसीबी। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति से शिक्षा प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ के प्रदेश कार्य समिति का गठन किया गया है। जिसमें वरिष्ठ साहित्यकार एवं जिला योग प्रशिक्षक सतीश उपाध्याय को प्रदेश कार्य समिति का सदस्य बनाया गया है। श्री उपाध्याय सेवानिवृत्त व्याख्याता है एवं राष्ट्रीय स्तर के आध्यात्मिक गौरव सम्मान एवं विभिन्न साहित्यिक सम्मानों से सम्मानित वरिष्ठ रचनाकार है। इसके अतिरिक्त जिला अध्यक्ष चंपा देवी पावले की सहमति एवं शिक्षा प्रकोष्ठ भाजपा के जिला संयोजक गोपाल प्रसाद बुनकर की अनुशंसा से भारतीय जनता पार्टी शिक्षा प्रकोष्ठ जिला एमसीबी जिला की कार्यकारिणी एव जिला कार्य समिति सदस्यों की नियुक्ति की गई है। चयनित पदाधिकारी नई शिक्षा नीति के क्रियान्वयन एवं विद्यालय बच्चों के समन्वय एवं शैक्षिक गुणवत्ता के उन्नयन के लिए कार्य करेंगे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें